Last Updated:
आज के आधुनिक दौर में मोबाइल, वाई-फाई राउटर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाला रेडिएशन स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है. दीवारों पर लगाए जाने वाले पेंट, जैसे Asian Paints सहित विभिन्न ब्रांडों के पेंट से जहरीली गैसें निकल सकती हैं, जो कमरों में रहने पर सिरदर्द, एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं.
कैक्टस का पेड़
पलामू. आज के आधुनिक दौर में जहां घरों को सुंदर बनाने के लिए महंगे पेंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बढ़ता जा रहा है, वहीं इनके संभावित दुष्प्रभावों पर कम ही ध्यान दिया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार घरों में लगातार मोबाइल, वाई-फाई राउटर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाला रेडिएशन स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है.
पलामू जिले के एक्सपर्ट विजेंद्र नाथ शाही जो कि 20 वर्षों से नर्सरी चला रहे है. उन्होंने कहा कि दीवारों पर लगाए जाने वाले पेंट, जैसे Asian Paints सहित विभिन्न ब्रांडों के पेंट से वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) जैसी जहरीली गैसें निकल सकती हैं, जो लंबे समय तक बंद कमरों में रहने पर सिरदर्द, एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे खतरों से बचाव के लिए घर में कंटीलेदार पौधे लगाना लाभकारी हो सकता है. उनके अनुसार जितने भी कंटीलेदार पौधे होते हैं- चाहे वे झाड़ी के रूप में हों, बेल के रूप में या पेड़ के रूप में उनमें वातावरण को शुद्ध करने की विशेष क्षमता पाई जाती है. विशेष रूप से Cactus जैसे पौधे घर के अंदर रखने से रेडिएशन के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है.
स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयोगी
उन्होंने बताया कि कैक्टस को बेडरूम या उस स्थान पर रखा जा सकता है जहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अधिक हों. इससे न केवल रेडिएशन के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है, बल्कि यह पेंट से निकलने वाली हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करने में सहायक माना जाता है. घर की सजावट के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये पौधे उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं.
परिवार रहेगा स्वास्थ्य और सुरक्षित
कैक्टस को आकर्षक ढंग से सजाकर घर में रखा जा सकता है. इसके लिए स्टैंड या शेल्फ बनाकर कांच के पात्र में सुरक्षित रूप से रख सकते हैं, ताकि यह सजावटी भी लगे और सुरक्षित भी रहे. इसके अलावा अन्य सजावटी कंटीले पौधे भी घर में लगाए जा सकते हैं, जो वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा आधुनिक जीवनशैली में प्राकृतिक उपायों को अपनाना समय की आवश्यकता है. यदि घर में हरियाली को बढ़ावा दिया जाए तो न केवल सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि परिवार का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.