How To Use A Money Candle To Attract Wealth: कैंडल मैजिक यानी मोमबत्ती से जुड़े अनुष्ठान को जादुई प्रथाओं का सबसे आसान और प्रभावशाली तरीका माना जाता है. एक साधारण मोमबत्ती भी, अगर सही तरीके से तेल, जड़ी-बूटियों या खास प्रतीकों के साथ इस्तेमाल की जाए, तो आपकी इच्छाओं और इरादों को एनर्जी देने का माध्यम बन सकती है. माना जाता है कि जलती हुई लौ आपके इरादे को ब्रह्मांड तक पहुंचाने में मदद करती है और उसी ऊर्जा के साथ आपको जोड़ती है, जो आपके लक्ष्य को पूरा करने में सहायक हो। इसी कारण कई लोग आर्थिक समृद्धि और धन आकर्षित करने के लिए मनी कैंडल का इस्तेमाल करते हैं.
क्या है कैंडल मैजिक?
artoftheroot की रिपोर्ट के अनुसार, कैंडल मैजिक का विचार बहुत पुराना है और दुनिया की कई स्पिरिचुअल परंपराओं में इसका इस्तेमाल होता रहा हैय इसमें मोमबत्ती को एक प्रतीक माना जाता है, जो आपकी इच्छा को दर्शाती है. जब मोमबत्ती जलती है तो ऐसा माना जाता है कि उसकी लौ आपकी कामना को ऊर्जा देती है और उसे साकार करने की दिशा में ब्रह्मांड से जोड़ती है. इस प्रक्रिया में मोमबत्ती का रंग भी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि हर रंग एक अलग प्रकार की ऊर्जा या उद्देश्य से जुड़ा माना जाता है.
किसलिए होता है उपयोग?
उदाहरण के लिए हरे रंग की मोमबत्ती को धन, समृद्धि और विकास से जोड़ा जाता है. इसलिए आर्थिक सफलता या पैसों से जुड़े अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल अधिक किया जाता है. वहीं सफेद मोमबत्ती को शांति, संतुलन और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, जबकि काले रंग की मोमबत्ती निगेटिव ऊर्जा से बचाव का प्रतीक मानी जाती है.
कैंडल मैजिक में सिर्फ मोमबत्ती ही नहीं, बल्कि कई अन्य तत्व भी शामिल होते हैं. कुछ लोग मोमबत्ती जलाने से पहले उस पर विशेष तेल लगाते हैं, जैसे “मनी ड्रॉइंग ऑयल” या “क्विक कैश ऑयल”, जो धन आकर्षित करने की मंशा को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. इसके साथ-साथ तुलसी, दालचीनी या कुछ खास खनिज पदार्थ भी उपयोग में लाए जाते हैं, जिन्हें समृद्धि और पॉजिटिव ऊर्जा से जोड़ा जाता है.
इसे भी पढ़ें – प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
कौन सी मोमबत्ती का क्या मतलब?
मोमबत्तियों के रंगों का अपना अलग महत्व भी बताया जाता है. नीला रंग शांति, समझ और संतुलन को दर्शाता है, जबकि हल्का नीला स्पष्टता और बेहतर संवाद का प्रतीक माना जाता है. गहरा नीला और इंडिगो रंग अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक समझ से जुड़ा होता है. पीला रंग नए अवसरों और सामाजिक संपर्क को बढ़ाने वाला माना जाता है, वहीं लाल रंग प्रेम, जुनून और अट्रैक्शन से जुड़ा होता है.
इसी तरह पिंक रंग रोमांस और रिश्तों से जुड़ा है, जबकि बैंगनी रंग आध्यात्मिक विकास और रचनात्मकता को बढ़ाने वाला माना जाता है. ओरेंज रंग ऊर्जा और महत्वाकांक्षा को प्रेरित करता है, जबकि भूरा रंग स्थिरता और भौतिक संसाधनों से जुड़ा माना जाता है. सिल्वर और गोल्ड रंग भी खास माने जाते हैं, सिल्वर अंतर्ज्ञान और शुद्धता से जुड़ा है, जबकि गोल्ड समृद्धि, शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए कई लोग धन से जुड़े अनुष्ठानों में हरी मोमबत्ती के साथ गोल्ड रंग का भी उपयोग करते हैं, ताकि समृद्धि की ऊर्जा और मजबूत हो सके.
इसे भी पढ़ें- न ज्यादा ओवरटाइम, न ज्यादा टेंशन: इन 5 देशों में है शानदार वर्क-लाइफ बैलेंस
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
.