अश्वगंधा कैसे बढ़ाता है बालों की ग्रोथ?
अश्वगंधा एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. यह बालों के फॉलिकल को मजबूत करता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं. तनाव के कारण होने वाले बाल झड़ने को भी यह कम करता है. लेकिन इसे अपनी रोजाना दिनचर्या में शामिल करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
अश्वगंधा हेयर मास्क:
दो टेबल स्पून अश्वगंधा पाउडर को गुलाब जल और सामान्य पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगाएं और हल्के गर्म पानी से दो बार हफ्ते में धोएं. यह मास्क बालों की जड़ों को पोषण देता है और झड़ने से बचाता है.
दो टेबल स्पून अश्वगंधा पाउडर को नारियल तेल में मिलाएं. इसमें कुछ बादाम का तेल डालें और एक दिन के लिए रख दें. इस तेल को हफ्ते में दो बार लगाएं और रात भर छोड़कर सुबह धोएं.
अश्वगंधा हेयर रिंस:
थोड़ा अश्वगंधा पाउडर पानी में उबालें और हल्का गर्म होने पर बालों को इससे धोएं. हफ्ते में दो बार करें. यह स्कैल्प की जलन कम करता है और बालों के फॉलिकल मजबूत करता है.
अश्वगंधा पाउडर को एलोवेरा जेल में मिलाकर बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं. इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें. इसे हफ्ते में एक बार करें.
अश्वगंधा सप्लीमेंट्स:
सप्लीमेंट्स टैबलेट या पाउडर के रूप में उपलब्ध हैं. पाउडर को रोजाना चाय में डालकर सेवन किया जा सकता है. सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
अश्वगंधा के फायदे–
टीओआई के मुताबिक, अश्वगंधा बालों के फॉलिकल को मजबूत करता है और स्कैल्प से बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है. आप रोजाना अपनी चाय में अश्वगंधा का पाउडर डालकर इसे सेवन कर सकते हैं. इससे बालों की वृद्धि में मदद मिलती है और बाल स्वस्थ बनते हैं. यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और तनाव कम करने में भी मदद करता है, जिससे बालों का प्राकृतिक काला पिगमेंट बढ़ता है. इसके नियमित उपयोग से बाल घने, चमकदार और काले दिखाई देते हैं. अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो अश्वगंधा वाले हेयर प्रोडक्ट या सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल शुरू करें. हालांकि, गर्भवती महिलाएं या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन वाले लोग इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.