सिर्फ इंसान ही नहीं…ये पक्षी भी मनाते हैं मानसून की छुट्टियां, बारिश से पहले पहुंचते परिवार के साथ!

Last Updated:

Monsoon Indicator Bird: इंडियन पिट्टा यानी नौरंगा पक्षी मानसून की छुट्टियां बिताने बुंदेलखंड पहुंचता है. रंग-बिरंगे पंखों वाला यह खूबसूरत पक्षी बारिश का संकेतक माना जाता है. जानिए क्यों खास है यह प्रवासी पक्षी …और पढ़ें

अनुज गौतम, सागर: मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है. यहां करीब 300 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं. खास बात ये है कि हर सीजन में अलग-अलग राज्यों और इलाकों से पक्षी यहां मौज करने पहुंचते हैं. इन्हीं में से एक है बेहद प्यारा और रंगीन पक्षी इंडियन पिट्टा, जिसे यहां के लोग नौरंगा के नाम से जानते हैं.

यह छोटा-सा पक्षी किसी पर्यटक से कम नहीं लगता. इसके पंख, गर्दन और चोंच अलग-अलग रंगों के होते हैं. जब ये उड़ता है तो ऐसा लगता है मानो कोई रंगों की पेंटिंग हवा में तैर रही हो. यही कारण है कि इसे देखने वाले इसे भूल नहीं पाते.

मानसून का इंडिकेटर है नौरंगा
नौरंगा पक्षी को मानसून का सूचक माना जाता है. जैसे ही यह पक्षी उत्तर भारत की ओर से बुंदेलखंड में आता है, समझ लीजिए कि मानसून दरवाजे पर दस्तक देने वाला है. यानी यह पक्षी किसानों और आम लोगों के लिए बारिश की दस्तक का प्राकृतिक संकेत बन जाता है.

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ए.ए. अंसारी बताते हैं कि नौरंगा पक्षी मानसून से ठीक पहले यहां दिखाई देने लगता है. “हमारी कई रेंज में इस साल भी इसके दर्शन हुए हैं. यह इस बात का सबूत है कि यहां का प्राकृतिक माहौल इस पक्षी के लिए अनुकूल है और उसे यहां सुरक्षा व भरपूर भोजन मिलता है.”

छुट्टियां मनाने आता है लेकिन ठहरता नहीं
नौरंगा झाड़ियों में रहना पसंद करता है. कभी पेड़ों पर तो कभी जमीन के आसपास इसे देखा जा सकता है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह पक्षी बुंदेलखंड में सिर्फ घूमने-फिरने और खाने-पीने आता है. यहां पर यह न तो घोंसला बनाता है और न ही अंडे देता है. जैसे ही मानसून का मौसम खत्म होता है, यह वापस लौट जाता है.

क्यों खास है यह पक्षी?
नौरंगा की मौजूदगी यह साबित करती है कि बुंदेलखंड का प्राकृतिक रहवास अभी भी समृद्ध और सुरक्षित है. पर्यावरण प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है कि प्रवासी पक्षियों के लिए यह क्षेत्र आज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

सिर्फ इंसान ही नहीं…ये पक्षी भी मनाते हैं मानसून की छुट्टियां, बारिश से…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *