Last Updated:
Honeybee Venom and Breast Cancer: एक स्टडी में पता चला है कि मधुमक्खी के जहर में मौजूद मेलिटिन नामक तत्व ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है. भविष्य में यह विष कैंसर के इलाज में उपयोग किया जा सकता है.
हाइलाइट्स
- मधुमक्खी का जहर ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है.
- इसमें मौजूद मेलिटिन तत्व ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर प्रभावी है.
- मधुमक्खी का जहर सामान्य कोशिकाओं पर कम असर डालता है.
शोधकर्ता डॉ. सिआरा डफी ने मधुमक्खियों से विष प्राप्त करने के लिए विशेष सावधानी से काम किया. उन्होंने पर्थ में मधुमक्खियों से विष निकाला, क्योंकि पर्थ की मधुमक्खियां दुनिया की सबसे स्वस्थ मधुमक्खियां मानी जाती हैं. मधुमक्खियों के जहर ने ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं पर समान प्रभाव डाला, चाहे वे ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड या इंग्लैंड की हों. हालांकि भौंरा के जहर का कैंसर कोशिकाओं पर कोई असर नहीं पड़ा. यह शोध बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी इस दिशा में ज्यादा रिसर्च की जरूरत है. शोधकर्ताओं का मानना है कि मेलिटिन के उपयोग के तरीके, उसकी डोज और विषाक्तता पर ज्यादा रिसर्च की जानी चाहिए. हालांकि यह अध्ययन स्पष्ट करता है कि प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त मेलिटिन और मधुमक्खी के विष जैसे तत्व कैंसर के इलाज में एक नई उम्मीद जगाते हैं. भविष्य में यह अध्ययन कैंसर के उपचार के लिए एक नई क्रांति ला सकता है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें