Last Updated:
Factors That Affect Blood Sugar: अक्सर माना जाता है कि गलत खानपान से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, लेकिन इसकी कई अन्य वजह भी होती हैं. ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के डॉक्टर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि तनाव, नींद की कमी, हैवी एक्सरसाइज, बीमारी और हार्मोनल बदलाव जैसे फैक्टर्स भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं.
हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज और नींद की कमी से भी शुगर लेवल में उछाल आ सकता है.
Hidden Triggers of Blood Sugar Spikes: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना काफी चैलेंजिंग होता है. शुगर लेवल को काबू में रखने के लिए दवाओं के साथ सही खानपान, हेल्दी लाइफस्टाइल समेत कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. हालांकि इन सबसे बावजूद भी कई बार शुगर लेवल बढ़ जाता है. अधिकतर लोग मानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान होता है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है. हमारे शरीर की कुछ प्रतिक्रियाएं और आदतें भी शुगर लेवल को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं, जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं.
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के जाने-माने डॉक्टर आमिर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लड शुगर बढ़ाने वाले छिपे हुए कुछ कारण बताए हैं. इन फैक्टर्स की वजह से बिना कुछ खाए भी आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है. आमतौर पर लोग मानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने की एकमात्र वजह मीठा या अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला खाना है. हालांकि मेडिकल साइंस के अनुसार शरीर की कई अन्य कंडीशंस भी ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करती हैं. अगर आपका ब्लड शुगर भी बैलेंस्ड डाइट के बावजूद बढ़ जाता है, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा. इससे आपका डायबिटीज मैनेजमेंट बेहतर हो जाएगा.
View this post on Instagram