बादाम ही नहीं, ये 5 ड्राई फ्रूट्स भी ब्रेन को बनाते हैं शार्प ! जमकर करें सेवन, 1 महीने में ही दिखेगा असर

Best Foods To Sharpen Brain: दिमाग को तेज और एक्टिव बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट का अहम रोल होता है. खासकर ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और ब्रेन की सेल्स को पोषण देते हैं. ड्राई फ्रूट्स मेमोरी पावर भी बढ़ाते हैं. बादाम को ब्रेन फूड माना जाता है, लेकिन कुछ अन्य ड्राई फ्रूट्स भी उतने ही असरदार होते हैं, जो न्यूरॉन्स को मजबूत करते हैं और फोकस बढ़ाते हैं. इनके नियमित सेवन से दिमाग के कामकाज में सुधार आता है और ओवरऑल हेल्थ को भी गजब के फायदे मिलते हैं. चलिए इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जान लेते हैं.

ये 5 ड्राई फ्रूट्स तेज करते हैं दिमाग

अखरोट (Walnut) – अखरोट दिखने में बिल्कुल ह्यूमन ब्रेन जैसा होता है और इसे दिमाग के लिए बेहतरीन फूड माना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं. कई रिसर्च के अनुसार रोजाना कुछ अखरोट का सेवन करने से याददाश्त बेहतर होती है और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. ये न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से भी सुरक्षा देता है.

काजू (Cashew) – यह एक मूड और मेमोरी बूस्टर है. काजू में जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो ब्रेन की सेल्स के लिए फायदेमंद होते हैं. यह मूड को बेहतर बनाता है और दिमागी थकान को कम करता है. जो लोग लंबे समय तक मानसिक कार्य करते हैं, उनके लिए काजू एक नेचुरल ब्रेन बूस्टर की तरह काम करता है.

किशमिश (Raisins) – यह दिमाग की थकान छूमंतर करने के लिए रामबाण है. किशमिश ग्लूकोज का अच्छा स्रोत है और दिमाग को इंस्टेंट एनर्जी देती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट ब्रेन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार लाते हैं. साथ ही यह स्ट्रेस और एंजायटी को भी कम करने में मददगार होती है.

पिस्ता (Pistachios) – पिस्ता में विटामिन B6 की भरपूर मात्रा होता है, जो न्यूरोट्रांसमीटर्स के निर्माण में मदद करता है. यह ब्रेन की कार्यप्रणाली को तेज करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है. रोजाना मुट्ठी भर पिस्ता खाने से ब्रेन एक्टिव बना रहता है और ध्यान केंद्रित करना आसान होता है.

मखाना (Fox Nuts) – मखाना एक लो कैलोरी लेकिन न्यूट्रिशन से भरपूर ड्राई फ्रूट है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्रेन की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और उन्हें डैमेज होने से बचाते हैं. यह नींद की क्वालिटी सुधारता है, जिससे ब्रेन को बेहतर आराम और रिकवरी मिलती है.

इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी

ड्राई फ्रूट्स का असर तभी दिखता है जब इन्हें सही मात्रा और समय पर खाया जाए. सुबह खाली पेट या नाश्ते में शामिल करना सबसे बेहतर होता है. रोजाना 5-6 बादाम, 2 अखरोट, 5-7 किशमिश, 3-4 काजू और थोड़े से मखाने या पिस्ता का सेवन दिमागी क्षमता को बढ़ा सकता है. ध्यान रखें कि ओवरईटिंग से बचें, क्योंकि ड्राई फ्रूट्स कैलोरी में भी हाई होते हैं. अगर आपको डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारी है, तो ड्राई फ्रूट्स खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *