Last Updated:
Glowing Skin: कच्चा और पका पपीता दोनों ही स्वास्थ्य के लिए रामबाण हैं. स्वाद और खुशबू में बेहतरीन पपीते में पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को लाभ पहुंचाता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. आइए जानते है इसके फायदे…
पपीते को आप सलाद या अचार के तौर पर जरूर इस्तेमाल करते होंगे. कई बार पपीते का प्रयोग पकने पर करते हैं. लेकिन, आपको पता है कि पका हुआ पपीता खाने से सेहत को काफी फायदा पहुंचता है. यह त्वचा के साथ ही ब्लड प्रेशर आदि को कंट्रोल रखने में मदद करता है.

कच्चा पपीता और पका पपीता, दोनों ही स्वास्थ्य के लिए रामबाण हैं. इसका स्वाद बेहतरीन होता है. पके पपीते की खुशबू इतनी लाजवाब होती है कि बिना खाए आप नहीं रह सकते. कई लोग पपीते को डाइट में भी शामिल करते हैं और सेवन करते हैं.

पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है. इसे खाने के बाद कुछ भी सेवन करने से वह आसानी से पच जाता है. इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है. इसके सेवन से कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं और पेट को लाभ पहुंचता है.

अगर वजन कम करना चाहते हैं तो पपीता एक सुपरफूड है. इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. वजन कम करने की डाइट में भी पपीते को शामिल किया गया है और काफी लोग इसका सेवन करते हैं.

त्वचा में निखार के लिए भी पपीता रामबाण है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा में निखार लाने के साथ ही रोगों से लड़ने में भी कारगर है. इसलिए त्वचा के लिए यह एक बेहतरीन फल माना जाता है.

पपीते में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है. ये दोनों ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी खत्म करता है और दिल के लिए फायदेमंद है.

अगर आप भी पपीते का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे अलग-अलग तरीकों से अपने खान-पान में शामिल कर सकते हैं. कच्चा और पका, दोनों तरह से खाने पर यह सेहत के लिए फायदेमंद है. डॉक्टर की सलाह के बाद इसे डाइट में जरूर शामिल करें.