12 दिन तक नहीं हिली एक भी गाड़ी, सड़कें ठहरीं और रुक गई जिंदगी, ये हैं दुनिया के 7 सबसे खौफनाक ट्रैफिक जाम

Last Updated:

World’s Worst Traffic Jams: देश के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 33 घंटे के लंबे जाम के बाद गुरुवार सुबह यातायात सामान्य हो गया. हालांकि इस जाम के कारण हजारों यात्रियों को बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलटने के बाद मंगलवार शाम को यातायात जाम शुरू हुआ था, जो इतना लंबा खिंच गया कि लोगों का हाल बेहाल होने लगा.

इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया तक में मुद्दा छाया हुआ है, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे ट्रैफिक जाम का. 5-6 घंटे तक अगर गाड़ियों की रफ्तार रुख जाए, तो बैठे-बैठे लोग ऊबने लगते हैं, सोचिए 33 घंटे में उनका क्या हाल हुआ होगा. अगर आप इसे सबसे खराब ट्रैफिक जाम

बेटेल, न्यूयॉर्क (1969) : वुडस्टॉक म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए करीब 4 लाख लोग बेटेल पहुंचे. इसकी वजह से करीब 20 मील लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. हालात ये हो गए कि लोग चार दिन तक वहीं रुके रहे. जाम इतना ज्यादा था कि दर्शकों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और कलाकारों को हेलीकॉप्टर से लाया-ले जाया जा रहा था.

टोक्यो, जापान (1990): तूफान की चेतावनी और छुट्टियों के बाद लोगों की वापसी के कारण 135 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इसमें 15 हजार से ज्यादा वाहन फंस गए. इसे जापान के इतिहास के सबसे बड़े जाम में से एक माना जाता है और विश्व इतिहास के ट्रैफिक जाम में भी इसकी गिनती होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शिकागो, अमेरिका (2011): फरवरी 2011 में भारी बर्फबारी के कारण 12 घंटे से ज्यादा ट्रैफिक रुका रहा. बर्फीले तूफान की वजह से गाड़ियां बर्फ में दब गईं. लोग ठंड से बचने के लिए इंजन चलाते रहे, जिससे कई गाड़ियों का ईंधन खत्म हो गया और लोगों को गाड़ियां वहीं पर छोड़कर जाना पड़ा.

बीजिंग–तिब्बत एक्सप्रेसवे, चीन (2010): ये दुनिया के इतिहास का सबसे लंबा जाम है. अगस्त, 2010 में यह सड़क 12 दिन तक जाम रही. ये जाम 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबा था. इसकी शुरुआत निर्माण कार्य और कोयला ले जा रहे ट्रकों के एक संकरी रोड पर फंस जाने की वजह से हुआ. वहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था और कुछ गाड़ियां खराब भी हो गईं, जिसके बाद जाम और बुरा हो गया.

साओ पाउलो, ब्राजील (2009): ब्राजील का साओ पाउलो शहर ट्रैफिक के लिए बदनाम है. साल 2009 में यहां 182 किलोमीटर लंबा जाम लगा और शहर के अंदर–बाहर जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए. ये दुनिया के सबसे खराब ट्रैफिक जाम में गिना जाता है.

ह्यूस्टन, अमेरिका (2005): अमेरिका में आने वाले तूफान रीटा के डर से 20 लाख से ज्यादा लोग शहर छोड़ने लगे. कैटेगरी 5 के इस तूफान की वजह से इससे 160 किलोमीटर लंबा जाम लगा, जो 48 घंटे तक चला.

मॉस्को, रूस (2012): हम सभी जानते हैं कि रूस में बर्फबारी जब होती है, तो हालात खराब हो जाते हैं. साल 2012 में भारी बर्फबारी के कारण राजधानी मॉस्को में 201 किलोमीटर लंबा जाम लगा. कई लोग तीन दिन तक बर्फ में फंसे रहे, जब तक उन्हें निकाला नहीं गया.

homeworld

12 दिन तक नहीं हिली एक भी गाड़ी, ये हैं दुनिया के 7 सबसे खौफनाक ट्रैफिक जाम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *