नोज पिन या नोज रिंग? गायनोलॉजिस्ट ने इंस्टा पर शेयर की पेशेंट की एक्स-रे रिपोर्ट, देखते ही डरी महिलाएं, छिड़ गयी ये बहस

Last Updated:

Nose Pin Stuck In Lung: ‘नोज पिन पहनते हैं तो सावधान हो जाएं’ गायनोलॉजिस्ट प्रिया एस पी पाटिल ने इंस्टाग्राम पर पेशेंट की एक्स-रे रिपोर्ट को इस कैप्शन के साथ शेयर किया है. इसमें नोज पिन का निचला हिस्सा लंग्स में फंसा नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद फीमेल यूजर्स में काफी डर का माहौल बन गया है.

Zoom

नोज पिन नाक में पहनी जाने वाली ज्वेलरी है. इसे महिलाए अपने एक नथूने पर छेद करवा कर पहनती हैं. वैसे दिखने पर तो ये बहुत ही आकर्षक होता है, साथ ही खूबसूरती को भी बढ़ाता है. ज्यादातर लोग अपनी बेटियों के नाक बहुत छोटी उम्र ही छिदवा देते हैं, क्योंकि इस समय त्वचा सॉफ्ट होती है जिससे दर्द कम होता है. भारत में ये एक परंपरा-सांस्कृति का हिस्सा भी है.

लेकिन सावधान हो जाइए यदि आप नोज पिन पहन रहे हैं, तो ऐसा हम नहीं बल्कि गायनोलॉजिस्ट प्रिया एस पी पाटिल ने अपने हालिया इंस्टा पोस्ट में कहा है. डॉक्टर ने एक एक्स-रे रिपोर्ट शेयर किया है, जिसमें लंग्स में नोज पिन का निचला हिस्सा फंसा हुआ नजर आ रहा है. डॉक्टर ने पोस्ट में लिखा है कि याद रखें कि छोटी-छोटी वस्तुएं चुपचाप इधर-उधर जा सकती हैं और अनपेक्षित स्थानों पर पहुंच सकती हैं. इसलिए सावधान रहें. इस पोस्ट पर कई महिलाओं ने प्रतिक्रिया दी है.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *