No Soil Gardening: घर में लगाएं ये 7 इंडोर प्लांट, न पड़ेगी मिट्टी-खाद की जरूरत, ना ही धूप की, घर को मिलेगा फ्रेश ग्रीन वाइब्स

क्या आपने कभी सोचा है कि घर में हरियाली तो हो, लेकिन मिट्टी गिरने की गंदगी, बार-बार पानी देने की झंझट और मेंटेनेंस की टेंशन… ये सब न हो. बस इसी झंझट से कई लोग पौधे घर में लाने से कतराते हैं. लेकिन जरा कल्पना कीजिए कि आपका घर हरा-भरा भी हो, खूबसूरत भी दिखे और आपको मिट्टी-खाद की कोई टेंशन भी न हो! सुनने में किसी सपना लगता है लकिन आपको बता दें कि ऐसा हो सकता है.
दरअसल, कई ऐसे पौधे हैं जिन्‍हें ग्रो करने के लिए मिट्टी खाद की जरूरत नहीं पड़ती, वे सिर्फ पानी में ही बढ़ जाते हैं, वो भी बेहद आसानी से. सॉइल-फ्री गार्डनिंग का ये ट्रेंड अब लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. तो चलिए जानते हैं ऐसे 7 पौधों के बारे में, जो आपके घर में बिना मिट्टी के भी शानदार तरीके से पनपेंगे और हर दिन ताज़गी का एहसास देंगे.

बिना मिट्टी के पनपने वाले इंडोर प्‍लांट- 

1.एलोवेरा – हेल्थ बेनिफिट्स वाला पॉवर प्लांट एलोवेरा सिर्फ स्किन और हेयर के लिए सुपर फूड नहीं है, बल्कि यह पानी में भी आसानी से उग जाता है. इसकी जड़ों को साफ पानी में रखें और हल्की सी रोशनी दें. धीरे-धीरे यह खूब फैलता है. इसकी मौजूदगी घर में नेचुरल हीलिंग वाइब्स लाती है.

2. स्पाइडर प्लांट – स्पाइडर प्लांट की जड़ें पानी में पूरी तरह डुबो दें. यह बहुत तेजी से नहीं बढ़ता, लेकिन इसकी लंबी, लटकती पत्तियां घर की शोभा बढ़ा देती हैं. कम मेहनत और ज्यादा खूबसूरती, इस प्लांट की यही खासियत है.

3. मॉन्स्टेरा – घर की डेकोरेशन का नया स्टार यानी कि मॉन्स्टेरा का एक छोटा-सा कटिंग भी पानी में डालते ही जड़ें निकालने लगता है. ट्रेंडी होम डेकोर में यह प्लांट फेवरेट बन चुका है. ग्लास जार में रखी इसकी बड़ी-बड़ी पत्तियां आपके घर को मॉडर्न, इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक देती हैं.

4. पुदीना – ताजा पुदीना किसे पसंद नहीं? बस एक स्टेम काटें और पानी में रख दें. कुछ ही दिनों में नई जड़ें दिखाई देने लगती हैं. चाहे नींबू पानी बनाना हो या चटनी, यह प्लांट हमेशा आपके काम आएगा.

5. मनी प्लांट – गुड लक और ग्रीनरी दोनों क लिए मशहूर मनी प्लांट पानी में बहुत तेजी से बढ़ता है. बोतल, जार, बाउल—किसी में भी लगा दें. यह हवा को भी साफ करता है और माना जाता है कि घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है.

6. लकी बांस – लकी बांस पानी में ही खुशी-खुशी बढ़ता है. बस कंटेनर का पानी समय-समय पर बदलते रहें और इसे खिड़की के पास रखें. माना जाता है कि यह घर में गुड लक और शांति लाता है.

7. स्नेक प्लांट – स्नेक प्लांट आमतौर पर मिट्टी में लगाया जाता है, लेकिन पानी में भी यह अच्छी तरह बढ़ सकता है. इसकी लंबी, धारदार पत्तियां घर में स्टाइलिश टच देती हैं और यह हवा को शुद्ध रखने में भी माहिर है.

अगर आप कम मेंटेनेंस वाला ग्रीन सेटअप चाहते हैं, तो इन सॉइल-फ्री प्लांट्स आपके घर को हमेशा फ्रेश, खूबसूरत और नेचुरल वाइब्स से भर देंगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *