अगर आपको डॉक्टर ने प्रोस्टेट के इलाज़ के लिए ऑपरेशन करवाने की सलाह दे डाली है, तो एक बार इस ख़बर को बारीकी से समझकर पढ़िए…शायद, ये आयुर्वेदिक तरीके आपकी समस्या को जड़ से ही खत्म कर दें. आइए, जानते हैं.
आसान भाषा में समझें तो प्रोस्टेट पुरुषों की एक छोटी ग्रंथि (ग्लैंड) है, जो मूत्राशय के ठीक नीचे और मूत्र नली के चारों ओर होती है. उम्र बढ़ने के साथ यह ग्रंथि धीरे-धीरे बड़ी होने लगती है, जिसे मेडिकल भाषा में प्रोस्टेट एनलार्जमेंट कहते हैं. इसकी वजह से पेशाब करने में दिक्कत, बार-बार पेशाब की जरूरत, पेट में भारीपन या कमर दर्द जैसी दिक्कतें आने लगती हैं.
डॉक्टर के चक्कर या आयुर्वेदिक इलाज?
अक्सर लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरों से दवाइयां लेते हैं. लेकिन लंबे इलाज और ऑपरेशन का डर कई लोगों को परेशान कर देता है. इसी बीच आयुर्वेद एक सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आता है. इसमें कुछ ऐसे नुस्खे बताए गए हैं जो धीरे-धीरे (Ayurvedic home remedy for prostate) इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. आदर्श आयुर्वेदिक फॉर्मेसी के वैद्य दीपक कुमार ने उस तरीके को साझा किया, जिसे आप घर पर ही कर सकते हैं.
बड़ी काबुली हरड़ (Harad benefits for prostate) प्रोस्टेट के लिए बेहद असरदार है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना जरूरी है.
1. रात को दो बड़ी काबुली हरड़ एक गिलास पानी में भिगो दें.
2. ध्यान रहे, हरड़ ऐसी हो जो पानी में डूबे नहीं.
3. सुबह उठकर हरड़ को काट लें, उसका बीज निकाल दें और गूदा चबाकर खा लें.
4. आखिर में वही पानी पी जाएं, जिसमें ये रातभर भिगोए थे. अगर आप इसे कुछ दिनों तक लगातार करते हैं तो धीरे-धीरे प्रोस्टेट की समस्या में सुधार नजर आने लगता है.
प्रोस्टेट की समस्या भले ही आम हो गई हो, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं. अगर शुरुआत में ही ध्यान दिया जाए और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाए जाएं, तो बड़ी परेशानी से बचा (Ayurvedic home remedy for prostate) जा सकता है. वैद्य दीपक कुमार के मुताबिक बड़ी काबुली हरड़ का यह उपाय आसान है और घर पर ही अपनाया जा सकता है. तो अगर आप या आपका कोई परिचित प्रोस्टेट की समस्या से जूझ रहा है, तो डॉक्टर के लंबे इलाज और ऑपरेशन के डर से पहले इस आयुर्वेदिक उपाय को जरूर आजमाएं.
.