ना स्प्रे की जरूरत, ना किसी दवा की… सिर्फ एक कागज का बैग आम की करेगा सुरक्षा

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद को मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है. यहां के किसान सैकड़ों प्रकार के आम की वैरायटी को लगाते हैं. वहीं यहां का आम 10 रुपए किलो से लेकर हजारों रुपए किलो तक बिकता है. सहारनपुर का आम भारत देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी मिठास को छोड़ता है. यहां के बागवान अपने आम को खूबसूरत बनाने और उसको कीटों से बचाकर उसके मिठास को बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय भी करते हैं.

वही आज हम आम के बागवानों को कीटों से आम को बचाने का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें किसी प्रकार के कोई रसायन की आवश्यकता नहीं पड़ती है. हम बात कर रहे हैं मैंगो बैग की, जो विभिन्न प्रकार के मार्केट में उपलब्ध है. मैंगो बैग का इस्तेमाल जो किसान करता है, उसका आम अन्य किसान के आम से बिल्कुल अलग होता है. बीमारियों से बचाने के बाद उसके मिठास भी नेचुरल तरीके से बढ़ाता है और उसके आम का साइज भी काफी अच्छा रहता है.

कीटों से कैसे बचाएं
इतना ही नहीं हवा, धूप और विभिन्न तरह के फलों को खराब करने वाले कीटों से भी फल को सुरक्षित रखता है. अब बात आती है इस फ्रूट बैग को किस समय आम के ऊपर इस्तेमाल करना चाहिए और किस समय तक इसका इस्तेमाल होना चाहिए. साथ ही किस समय से इसे कीटों से यह आम को बचाता है, पूरी जानकारी कृषि एक्सपर्ट डॉक्टर आई. के कुशवाहा ने बताया है.

आम बनने के इतने दिन बाद फ्रूट बैग से करें कवर
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर आई. के कुशवाहा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आम को कीटों से बचाने की बहुत ही अच्छी तकनीक है, जिसे फ्रूट बैग कवर तकनीक कहते हैं. अगर आम का पूरा पेड़ सुरक्षित है और बहुत कम ही फंगस और कीट का प्रकोप है, तो जब वह छोटे आकार का होता है. अगर हम उसको फ्रूट बैग से कवर कर देते हैं, तो बाहर से कीट बीमारी लगने की संभावनाएं कम हो जाती है.

आम की साइज पर भी पड़ता है प्रभाव
दूसरा जो फफूंदीया हवा में फैलती है, वह भी आम को प्रभावित नहीं करती और जब आम फ्रूट बैग के अंदर रहता है, तब उसका कलर भी काफी अच्छा रहता है. इसके साथ ही फल का साइज भी अच्छा निकलता है. कुछ कीट ऐसे होते हैं, जो बहुत ही खतरनाक होते हैं, जो आम को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, चाहे उनमें स्केल इंसेक्ट, फल मक्खी, मैंगो मिलीबग या हॉपर हो, यह कीट फल में जाकर उसकी गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं.

कागज का एक बैग करेगा रक्षा
इन सभी फल को बचाने के लिए सबसे अच्छी तकनीकी है फ्रूट कवर बैग. यह कागज का एक बैग होता है. उसे हम आम को उसके अंदर कवर कर देते हैं और उसके ऊपर धूप, हवा, बारिश का भी प्रकोप नहीं पड़ता है. इस तरीके से अगर किसान भाई करते हैं, तो निश्चित रूप से उनके बागों के लिए बेहद ही फायदेमंद है, जो अपने आम को बाहर एक्सपोर्ट करते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *