चाहें कितनी भी हाई हो डायबिटीज, रोज चबाना शुरू कर दीजिए ये 3 मामूली पत्तियां! धड़ाम से गिरेगा ब्लड शुगर लेवल

Sugar Level Control Tips: देशभर में डायबिटीज से पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. इसीलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है. खानपान से जुड़ी डायबिटीज की बीमारी अगर एक बार हो गई तो जीवनभर कंट्रोल करने की जरूरत होती है. कभी इस लाइलाज बीमारी के शिकंजे में उम्रदराज लोग ही आते थे. लेकिन, आजकल जैसी हमारी दिनचर्या और खानपान है उसमें युवा भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. यदि समय रहते डायबिटीज कंट्रोल न की जाए तो यह हार्ट, रक्तचाप, किडनी और आंखों को प्रभावित कर सकती है. खास बात यह है कि, बेशक यह बीमारी जड़ से खत्म न हो, लेकिन कुछ चीजों के सेवन से कंट्रोल जरूर किया जा सकता है. डायबिटीज में कुछ पत्तियों को भी वरदान माना गया है. इस पत्तियों को रोज चबाने से इंसुलिन उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं इन पत्तियों के बारे में-

भारत में डायबिटीज की संख्या अधिक

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में लगभग 422 मिलियन और भारत में करीब 8 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. इसके अलावा हर साल लगभग 15 लाख लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डायबिटीज के कारण मर जाते हैं. इस मामले में भारत की स्थिति अधिक खराब है. अनुमान के मुताबिक, 2045 तक भारत में 13 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से प्रभावित होंगे.

किन पत्तियों को चबाने से धड़ाम होगा ब्लड शुगर

एनसीबीआई की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ औषधीय पत्तियों को चबाने से इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाकर रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. इसमें सबसे पहला नाम एलोवेरा का है. इसके अलावा, आप चीता और नीम के पत्ते चबाने से भी ब्लड शुगर लेवल को घटा सकते हैं. अब यह जान लेते है कि, आखिर ये पत्तियां काम कैसे करती हैं?

ये पत्तियां घटा सकतीं ब्लड शुगर लेवल

एलोवेरा: एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर पौधा माना जाता है. अमेरिका में एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) के शोध के अनुसार, यह पाया गया है कि एलोवेरा में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं. एलोवेरा के गुण ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता रखते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ सकता है.

चीता: चीता एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है. रिपोर्ट अनुसार, चीते की पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं. ऐसे में चीता की पत्तियां खाने से अग्न्याशय में इंसुलिन का स्तर बढ़ने में मदद मिलती है. इससे ब्लड शुगर को भी कम किया जा सकता है.

नीम: नीम को एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है. शोध के मुताबिक, नीम डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकता है. ऐसे में सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है. दरअसल, इन पत्तियों में नेचुरल प्रक्रिया से इंसुलिन का उत्पादन होता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *