संजीवनी से कम नहीं यह पौधा, सांप-बिच्छू के जहर को कर देता है बेअसर, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Last Updated:

Bhatwas Plant Health Benefits: रायबरेली के डॉ स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार भटवास पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है, जो लिवर डिजीज, डायबिटीज, अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर आदि में लाभकारी है. सांप और बिच्छू के काटने पर इसकी जड़ का लेप बनाकर प्रयोग किया जाता है.

रायबरेली: आयुर्वेद में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों के बारे में बताया गया है, जो हमारे लिए कई प्रकार से फायदेमंद होती हैं. यह जड़ी बूटियां हमारे आसपास ही पाई जाती हैं. उन्ही में से एक है भटवास का पौधा, जो देखने में बेहद खूबसूरत होता है. इसमें लगे फुल तो और भी खूबसूरत होते हैं. शुरुआत में यह सफेद होते हैं. धीरे-धीरे इनका रंग बदलता चला जाता है. औषधीय गुणों से भरपूर यह पौधा जितना देखने में सुंदर होता है, उससे कहीं अधिक हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है.

आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव(बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि भटवास जिसे अंग्रेजी में क्लेरोडेंड्रम के नाम से जानते हैं. इसमें सफेद रंग के फूल होते हैं. इसीलिए कुछ लोग इसे व्हाइट बटरफ्लाई भी कहते हैं. यह हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर होता है .क्योंकि यह पौधा कई ऐसे एंटी एक्सीडेंट ,एंटी इन्फ्लेमेटरी ,एंटी डायबिटिक, एंटी हाइपरटेंसिव, हाइपोग्लाइसेमिक और हाईपोलिपिडमिक गुणों से भरपूर होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

इन बीमारियों में है लाभकारी

डॉ स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक भटवास के पौधे की पत्तियों को पीसकर लिवर डिजीज, डायरिया और सर दर्द में उपयोग किया जाता है. वहीं बालों में डैंड्रफ, पायरिया ,मलेरिया स्किन डिजीज, घाव सूजन सांप के काटने, बिच्छू के काटने पर इसकी जड़ का लेप बनाकर प्रयोग किया जाता है. आगे की जानकारी देते हुए बताती है कि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर,  कोलेस्ट्रॉल और अर्थराइटिस की बीमारी में बहुत ही कारगर होते हैं. डायबिटीज की बीमारी में यह बेहद फायदेमंद होता है. डायबिटीज के लोगों को इसकी पत्तियों को चबाकर खाना चाहिए.जिससे आपका बढ़ा हुआ शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

संजीवनी से कम नहीं यह पौधा, सांप-बिच्छू के जहर को कर देता है बेअसर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *