शाम के समय नो-एंट्री और वन-वे का सख्ती से पालन: 2 घंटे बाद मध्यप्रदेश शासन लिखी कार के ड्राइवर ने अफसर से बात कराई; फिर मिल गई एंट्री – Indore News

इंदौर के राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में ट्रैफिक अधिकारियों ने मंगलवार को बड़े वाहनों के प्रवेश निषेध और वन-वे मार्गों का दौरा किया। लेकिन रात होते-होते ही व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। राजवाड़ा क्षेत्र में भोपाल नंबर की ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखी एक कार को ट्र

.

डीसीपी ट्रैफिक और जोन-4 का प्रभार संभाल रहे आनंद कल्यादगी ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ रूट प्लान तैयार किया था। उन्होंने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर मार्ग डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिनसे केवल दोपहिया वाहनों को गुजरने की अनुमति थी। हालांकि रात करीब 10 बजे ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखी कार (नंबर MP04 TB 1555) वहां पहुंची। मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और कुछ समय तक प्रवेश नहीं दिया। इसके बाद ड्राइवर ने किसी अफसर से बात कराई, जिसके बाद बैरिकेड्स हटाकर वाहन को राजवाड़ा क्षेत्र में जाने दिया गया।

इस मामले की जानकारी वीडियो सहित एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को दी गई। उन्होंने ट्रैफिक डीसीपी आनंद कल्यादगी को मामला देखने के लिए कहा। डीसीपी ने वीडियो देखने के बाद मामले की जांच कराने की बात कही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *