Last Updated:
Bihar Election Mohan Yadav News: बिहार चुनाव परिणाम पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेबाक राय रखी. उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत तो बताया ही, साथ ही बिहार मुख्यमंत्री मुद्दे पर भी बोले. इसके अलावा यादव वोट बैंक की बात भी की. जानें सब…
Bhopal News: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे? न्यूज 18 ने जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस विषय में सवाल पूछा तो उन्होंने साफ कहा, ‘एनडीए पूरी तरह सक्षम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सभी सवालों के जवाब देंगे’. उन्होंने बिहार की जीत को मोदी के नेतृत्व की ‘बहार’ बताते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति और सुशासन का पर्व है.
सीएम मोहन यादव ने भी बिहार में बढ़चढ़कर चुनाव प्रचार किया था. इस आशय के सवाल पर डॉ. यादव ने कहा, “मेरी नहीं, ये तो सनातन संस्कृति की चली है. ये हमारी जीवन शैली है. लोग महसूस करते हैं कि सांस्कृतिक अनुष्ठान और सुशासन का पर्व चल रहा है. मोदीजी के नेतृत्व में ही देश ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया. हर राज्य में बीजेपी या एनडीए जीत की ओर बढ़ रहा है.” बिहार की जीत को वह विकास और सुशासन का परिणाम मानते हैं, जहां जनता ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ को अपनाया.
धर्म या जाति आधारित बंटवारा अब…
यादव वोटों के तेजस्वी यादव की पार्टी से खिसकने के सवाल पर सीएम ने कहा, “मोदीजी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास हमारा नारा है. धर्म या जाति आधारित बंटवारा अब जनता बर्दाश्त नहीं करती. विकास के साथ जनता चलती है, सुशासन के साथ दौड़ती है. लोकतंत्र परिपक्व हो गया है. कांग्रेस और उनके साथियों का छल जनता अस्वीकार कर रही है.” जीविका दीदियों की भूमिका पर उन्होंने कहा, सारी बातों का जवाब जनता ने जीतकर दे दिया है.
विपक्ष को बड़ा झटका
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद पर सवाल पर डॉ. यादव ने कहा, “मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए सक्षम है. ऐसे सारे सवालों के जवाब मोदीजी देंगे.” यह बयान बिहार में गठबंधन की अगली रणनीति पर रोशनी डालता है. एनडीए की जीत ने विपक्ष को झटका दिया है, जबकि भाजपा समर्थक उत्साहित हैं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.