नीता अंबानी ने मनाया भारत की शिल्प विरासत का उत्सव: स्वदेश इवेंट में छाया रहा कारीगरों और सेलिब्रिटीज का जलवा

Last Updated:

Swadesh Decembering Event में नीता अंबानी ने भारत की पारंपरिक कला और हैंडलूम विरासत का शानदार उत्सव मनाया. देशभर के पुरस्कार विजेता कारीगर, फैशन डिजाइनर और दीपिका-रणवीर, सोनम, माधुरी, अनन्या जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को खास बनाया. नीता अंबानी ने खूबसूरत बनारसी साड़ी में सबका ध्यान खींचा और कारीगरों की कला की सराहना की.

Swadesh Decembering Event: मुंबई में हाल ही में ऐसा भव्य और दिल छू लेने वाला ईवेंट देखने को मिला, जिसने इंडियन आर्ट, क्राफ्ट और फैशन की खूबसूरती को एक ही छत के नीचे शानदार तरीके से पेश किया. रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ‘Swadesh Decembering Event’ को होस्ट किया, जिसमें देशभर से आए कारीगरों, शिल्पकारों, कलाकारों और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी खास बना दिया. शाम के रंग इतने खूबसूरत थे कि सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं. लोग कह रहे हैं कि यह ईवेंट सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि यह भारत की समृद्ध शिल्प विरासत का एक शानदार उत्सव था, जहां परंपरा, कला, फैशन और ग्लैमर सबने मिलकर एक जादुई माहौल बनाया. पूरे ईवेंट में इंडियन कल्चर की वाइब, कारीगरों की मेहनत और सेलिब्रिटीज की ग्रेस ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई बस यही कह उठा – “यह शाम कुछ खास थी”.

a

ईवेंट का सबसे दिल छू लेने वाला पल था Kal Baffi artisans द्वारा बनाया गया खास गिफ्ट, जिसे श्रीमती नीता अंबानी और श्री मुकेश अंबानी को सम्मान के रूप में भेंट किया गया. कारीगर श्री रफीक अहमद सोफी और श्री शहनवाज़ अहमद सोफी ने एक साल की मेहनत से यह अनोखा पोर्ट्रेट तैयार किया था. इसमें 3D lotus work, embossed zari, single-tone shading और walnut-wood carving जैसी दुर्लभ तकनीकों का मेल देखने को मिला. पोर्ट्रेट में पश्मीना से बने चेहरे, सिल्क पर तैयार पोशाक और जरी से तैयार बैकड्रॉप में 45 रंगों और 6 अलग-अलग शेड्स का खूबसूरत मिश्रण था. इसे देखकर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी दोनों ही बेहद भावुक और grateful नजर आए.

a

इस ईवेंट में नीता अंबानी का लुक भी खूब चर्चा में रहा. उन्होंने Swadesh की मिक्स पीकॉक ब्लू और सिल्वर बनारसी साड़ी पहनी थी, जिस पर मीना मोटिफ और कढ़ुआ बुनाई तकनीक से बेहद नाजुक काम किया गया था. साथ ही मनीष मल्होत्रा का कस्टम डिज़ाइन ब्लाउज, पोल्की बॉर्डर, हाथ से बने deity buttons और उनके कलेक्शन का vintage spinel tassel पूरे लुक को regal vibe दे रहे थे. माथे पर बिंदी, subtle मेकअप और grace से भरी स्माइल के साथ नीता अंबानी वाकई बेहद gorgeous लग रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

a

इवेंट में स्वादिष्ट फूड और डेजर्ट्स का भी शानदार कलेक्शन मौजूद था. खूबसूरत कुकीज, केक, पेस्ट्री और कई तरह की delicacies को इस तरह सजाया गया था कि हर तस्वीर इंस्टाग्राम पर perfect पोस्ट लग रही थी.

a

फैशन की दुनिया के दिग्गज भी इस शाम में नजर आए. बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश-जेनेलिया, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और कई अन्य सितारों ने अपने traditional outfits के साथ Swadesh इवेंट को स्टार-स्टडेड evening बना दिया. दीपिका ऑफ-व्हाइट अनारकली में बेहद निखरी हुई दिखीं, जबकि रणवीर हमेशा की तरह stylish और charismatic लगे. अनन्या पांडे ने नारंगी और सिल्वर वर्क वाली साड़ी में सबका दिल जीत लिया. उनका ग्लो और पूरे लुक की grace सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

a

Swadesh Decembering Event हर मायने में एक cultural celebration था. यहां heritage, art, fashion, glamour और भारतीय कारीगरों की मेहनत एक साथ चमकी. ये शाम सिर्फ एक इवेंट नहीं थी, बल्कि ये मैसेज था कि भारत की कला और शिल्प आज भी उतनी ही relevant, उतनी ही खूबसूरत और उतनी ही inspiring है.

a

Swadesh के Decembering उत्सव की थीम थी भारत की rich craft heritage. यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों ने अपने हाथों से बनाए शानदार प्रोडक्ट्स, इंस्टॉलेशन्स और टेक्सटाइल आर्ट पेश किए. लकड़ी की कलाकारी, जामदानी, जरी, हैंडमेड मूर्तियां, इकट, पैठणी और कई खूबसूरत कला रूपों को बेहद classy और modern तरीके से पेश किया गया. इस इंस्टॉलेशन और पूरे सेटअप की नीता अंबानी ने जमकर तारीफ की. वो हमेशा से इंडियन क्राफ्ट और इंडियन आर्टिस्ट्स को सपोर्ट करने में यकीन रखती हैं. उनका कहना है कि भारत की इन परंपराओं को जिंदा रखने का पूरा क्रेडिट उन कारीगरों को जाता है, जो अपनी पीढ़ियों से इस कला को आगे बढ़ा रहे हैं.

a

Swadesh ईवेंट की शान बढ़ाने पहुंचे भारत के कई national award winning कारीगर भी चर्चा का बड़ा हिस्सा बने. इनमें पद्मश्री सम्मानित श्री बीरेन बसाक शामिल रहे, जो तांत और जामदानी बुनाई के मास्टर माने जाते हैं. उनके साथ तंजावुर पेंटिंग के विशेषज्ञ श्री वी. पन्नीरसेल्वम भी मौजूद थे, जिन्हें शिल्प गुरु अवॉर्ड और नेशनल अवॉर्ड दोनों मिल चुके हैं. सातवीं पीढ़ी के मिनिएचर पेंटर श्री शम्मी बन्नू शर्मा भी इस खास शाम का हिस्सा थे. पैठणी टेक्सटाइल को revive करने वाले श्री घनश्याम सारोदे और ओडिशा इकट की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुश्री गुंजन जैन ने भी अपनी कला से सभी का ध्यान खींचा. इन कारीगरों की मौजूदगी ने ईवेंट में authenticity और depth दोनों ही जोड़ दिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नीता अंबानी ने मनाया भारत की शिल्प विरासत का उत्सव: स्वदेश इवेंट की तस्वीरें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *