गर्मी में पॉपुलर निमाड़ की अनोखी सब्जी, स्वाद में मशरूम को कर रही फेल, कीमत 100 रुपए किलो!

Last Updated:

Nimar Special Recipe: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के निमाड़ क्षेत्र की खास सब्जी गोंदी के मोर इन दिनों गर्मियों में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. स्वाद में खट्टी-मीठी यह सब्जी कई लोग मशरूम की सब्जी से भी बेहतर बताते हैं. बाजार में इसकी कीमत करीब 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है और इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह सब्जी गर्मियों में शरीर का तापमान संतुलित रखने में भी मदद करती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है और यह दो से तीन दिन तक खराब भी नहीं होती.

Burhanpur Famous Food: मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में एक खास सब्जी की खूब चर्चा रहती है. यहां की गोंदी के मोर नाम की सब्जी लोगों की पहली पसंद मानी जाती है. स्वाद के मामले में यह इतनी खास होती है कि कई लोग इसे मशरूम की सब्जी से भी बेहतर बताते हैं. इन दिनों बुरहानपुर और आसपास के बाजारों में इसकी खूब बिक्री हो रही है और इसकी कीमत करीब 100 रुपये किलो तक पहुंच गई है. गर्मियों में यह सब्जी सीमित समय के लिए ही मिलती है, इसलिए लोग इसे खरीदकर अलग-अलग तरीके से बनाना पसंद करते हैं.

स्वाद में खट्टी-मीठी और सेहत के लिए भी फायदेमंद
लोकल महिलाओं के मुताबिक गोंदी के मोर की सब्जी स्वाद में हल्की खट्टी-मीठी होती है और गर्मियों में खाने में बहुत अच्छी लगती है. सब्जी बनाने वाली फूलाबाई बताती हैं कि यह सब्जी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. कई डॉक्टर भी गर्मियों में इसे खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती है. एक खास बात यह भी है कि यह सब्जी जल्दी खराब नहीं होती और दो से तीन दिन तक सुरक्षित रह सकती है.

बाजार में बढ़ी डिमांड
गर्मी शुरू होते ही निमाड़ इलाके में इस सब्जी की मांग तेजी से बढ़ जाती है. बुरहानपुर के स्थानीय बाजारों में लोग इसे खास तौर पर खरीदने पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में यह सब्जी कुछ समय के लिए ही मिलती है, इसलिए लोग इसे स्टोर करके भी रखते हैं और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं.

ऐसे बनाएं गोंदी के मोर की सब्जी
अगर आप भी इस खास निमाड़ी सब्जी का स्वाद लेना चाहते हैं तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. सबसे पहले बाजार से गोंदी के मोर लाकर अच्छी तरह साफ कर लें और हल्का सा उबाल लें. इसके बाद एक कढ़ाई में करीब 100 ग्राम तेल डालकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर ब्राउन होने दें. फिर इसमें हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मसाला तैयार करें. इसके बाद उबले हुए गोंदी के मोर इसमें डालकर अच्छी तरह चलाएं. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू या इमली भी डाली जा सकती है जिससे इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा हो जाता है. कुछ ही मिनट में आपकी स्वादिष्ट निमाड़ी सब्जी तैयार हो जाएगी.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *