Last Updated:
Madhya Pradesh Crime News: इंदौर की श्रद्धा तिवारी और रायसेन की निकिता लोधी के लापता होने के मामले ने प्रदेशभर में चिंता बढ़ा दी है. श्रद्धा घर से नाराज होकर गई, वहीं निकिता कॉलेज फीस भरने के बाद लौट नहीं पाई.
श्रद्धा और निकिता केस ने मचाई सनसनी MP Crime News: मध्य प्रदेश में युवतियों के लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे परिवारों में दहशत और समाज में चिंता का माहौल है. इनमें से दो हालिया मामले—इंदौर की आयुषी ऊर्फ श्रद्धा तिवारी और रायसेन की निकिता लोधी के गायब होने की घटनाएं—प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. ये मामले आज युवा पीढ़ी का मानसिकता को लेकर कई सारे सवाल खड़े करते हैं.
बता दें कि इंदौर की 22 वर्षीय आयुषी ऊर्फ श्रद्धा तिवारी पांच दिन पहले घर से लापता हो गई. परिवार के अनुसार, छोटी-सी बात पर हुई डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई. परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला. हताशा में डूबे परिवार ने श्रद्धा की तस्वीर उल्टी टांग दी, जो एक पुरानी मान्यता का हिस्सा है, जिसमें यह माना जाता है कि ऐसा करने से लापता व्यक्ति वापस लौट सकता है. पिता ने उसकी सुरक्षित वापसी के लिए 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया. पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन समय बीतने के साथ परिवार की उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं. इंदौर में हर साल सैकड़ों युवतियां लापता हो रही हैं, और यह मामला उनमें से एक है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है.
एमपी के तीन शहर से लापता हुई दो बच्चियां, इंदौर से लापता श्रद्धा का नहीं मिला कोई सुराग, बैतूल के कॉलेज से भी 4 छात्राएं लापता#MPNews #MissingGirl #Indore #Betul pic.twitter.com/BepnuNWR3t
.