40000 का मुनाफा… इंस्टाग्राम रील से बिजनेसवुमन बनी निकिता

Last Updated:

Success Story: रांची की निकिता ने इंस्टाग्राम के जरिए डिजाइनर कैंडल्स और चॉकलेट्स का बिजनेस शुरू किया. आज चार साल में 4 गुना बढ़ गया है. वह घर बैठे हर महीने 40000 से ज्यादा कमाई कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली निकिता आज एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेंन बन गई हैं. उन्होंने बताया कि रील देखते हुए उनके मन में एक आइडिया आया कि किस तरीके से घर में बैठे वह डिजाइनर कैंडल्स और कई तरह के डिजाइनर चॉकलेट बना सकती हैं. ऐसे में पिछले 4 सालों से वह बिजनेस कर रही हैं. आज पूरे भारत में उनके कस्टमर हैं. इंस्टाग्राम के जरिए वह मार्केटिंग करती हैं.

इंस्टाग्राम को बनाया हथियार

निकिता ने बताया कि मैंने इंस्टाग्राम को हथियार बनाया और इंस्टाग्राम पर मैंने अपना पेज बनाया है. उसी के जरिए मार्केटिंग भी करती हैं. यहीं पर वह अपने सारे प्रोडक्ट को डिस्प्ले करती हैं और यहीं से मुझे डायरेक्ट मैसेज आ जाते हैं. केरल से लेकर दिल्ली, मुंबई व कोलकाता देश के कोने-कोने से इसके जरिये ऑर्डर आ जाते हैं.

रील देखकर आया आईडिया

उन्होंने बताया कि दरअसल एक रील स्क्रोल कर रही थी. तब देखा कि एक महिला डिजाइनर कैंडल पड़े आसानी से बना रही है. मुझे लगा कि वह भी यह काम कर सकती हैं. मुझे इस तरह के डिजाइनर चीज बनाने में बड़ा दिलचस्पी है. ऐसे में वह यूट्यूब से देख कर कम से कम एक महीना अच्छे से सीखा और फिर घर में बनाना शुरू किया. पहले तो ठीक नहीं बनता था, धीरे-धीरे हाथ बैठना शुरू हो गया.

यहां मिलेंगे कई तरह के डिजाइनर

निकिता आगे बताती हैं कि हमारे पास आपको हर तरह के डिजाइनर चीज मिल जाएंगे. जैसे आपको डिजाइनर कैंडल मिल जाएंगे और कैंडल इतना यूनिक होता है कि मतलब की काजू बर्फी होता है. आपको एक नजर में लगेगा कि इसे उठाकर खा लूं. लेकिन खाना नहीं, इसे जलाना है. नारियल बर्फी व लड्डू कैंडल और चॉकलेट में कस्टमाइज चॉकलेट, शुगर फ्री इस तरह की चीज रहती है.

चार गुना बढ़ा बिजने

निकिता बताती हैं कि इन चार सालों में उनका बिजनेस चार गुना बढ़ा है. उनकी क्वालिटी ऐसी है कि एक बार जो ले जाते हैं. वही लोग दोबारा आर्डर करते थे. क्योंकि, आजकल लोग यूनिक और डिजाइनर चाहते हैं. कई बार लोग हमसे स्पेशली कस्टमाइज करवाते हैं. साथ ही चॉकलेट में पति या बॉयफ्रेंड का नाम लिखवाती हैं. आज घर बैठे आराम से 40,000 से ऊपर की कमाई हो जाती है. अगर आप भी घर बैठे यह आर्डर करना चाहते हैं, तो इस नंबर पर 7779983388 कॉल कर सकते हैं.

Brijendra Pratap

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

40000 का मुनाफा… इंस्टाग्राम रील से बिजनेसवुमन बनी निकिता

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *