सतना में बेमौसम बारिश के बाद मौसम साफ है, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 12.6°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2°C कम है।
.
अधिकतम तापमान ढाई डिग्री कम होकर 27.7°C तक सीमित रह गया। हवा में सुबह नमी 68% और शाम को 47% रिकॉर्ड हुई।
हिमालय की बर्फबारी का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं तापमान कम कर रही हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे।
घरों से गर्म कपड़ों में निकल रहे लोग
दिन में भी धूप का असर कम है। लोग स्वेटर-शॉल पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर शाम को सन्नाटा छा जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा और इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।