अगले हफ्ते IPO की भरमार; SME से मेनबोर्ड तक 4 कंपनियां खोलेंगी अपना इश्यू, निवेशकों के पास कई म

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Upcoming IPO Next Week: आने वाला सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिहाज से निवेशकों के लिए व्यस्त रहने वाला है. क्योंकि 23 फरवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में 4 नए IPO निवेश के लिए खुलने की तैयारी में हैं. जिससे बड़े निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, निवेशकों के पास कौन-कौन से अवसर मौजूद होंगे….

1. Striders Impex आईपीओ

आने वाले सप्ताह में SME सेगमेंट में एक नया इश्यू आने वाला है. Striders Impex 26 फरवरी को अपना 36.29 करोड़ का IPO खोलने जा रही है. इस पब्लिक इश्यू के तहत कंपनी ने 71 से 72 रुपये के बीच शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

निवेशकों को कंपनी में दांव लगाने के लिए 1600 शेयरों के लॉट साइज में 2 मार्च तक बोली लगानी होगी. शेड्यूल के अनुसार, सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी के शेयर 6 मार्च को एनएसई SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं.

2. Kiaasa Retail आईपीओ

Kiaasa Retail का 69.72 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को निवेश के लिए खुलेगा. निवेशक 25 फरवरी तक कंपनी पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी ने इस इश्यू के लिए 121 से 127 प्रति शेयर के बीच प्राइस बैंड तय किया है.

निवेशकों को कम से कम 1000 शेयरों के लॉट साइज में आवेदन करना होगा. जानकारी के मुताबिक, कंपनी के शेयर 2 मार्च को बीएसई SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं

3. Shree Ram Twistex आईपीओ

मेनबोर्ड सेगमेंट में Shree Ram Twistex का आईपीओ 23 फरवरी को निवेशकों के लिए ओपन होगा. जिसमें 25 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 110.24 करोड़ रुपये जुटाने की प्रयास करने वाली है.

कंपनी ने 95 से 104 रुपये प्रति शेयर के बीच का प्राइस बैंड तय किया गया है. निवेशकों को 144 शेयरों के लॉट साइज में बोली लगानी होगी. जबकि शेयरों की लिस्टिंग 2 मार्च को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है.

4. Clean Max Enviro Energy Solutions आईपीओ

Clean Max Enviro Energy Solutions का आईपीओ 23 फरवरी से ओपन हो रहा है. कंपनी अपने आईपीओ के जरिए करीब 3100 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. इस पब्लिक इश्यू में 25 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा.

कंपनी ने प्रति शेयर 1000 से 1053 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशकों को 14 शेयरों के लॉट साइज में आवेदन करना होगा. 2 मार्च को BSE और NSE पर कंपनी लिस्ट हो सकती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज  

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *