जरूरत की खबर- ये 15 पौधे हैं नेचुरल एयर प्यूरीफायर: हवा रखें साफ, बढ़ाएं ह्यूमिडिटी, जानें इनडोर प्लांट्स के 10 हेल्थ बेनिफिट्स

33 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम यह मानकर निश्चिंत रहते हैं कि घर पहुंचते ही हम सुरक्षित हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

किचन की गैस, केमिकल वाले क्लीनर, धूल और बाहर से आती प्रदूषित हवा मिलकर घर के अंदर की हवा को भी धीरे-धीरे नुकसानदायक बना रही है। इसका असर सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, भारीपन और लंबे समय में फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के रूप में दिख सकता है।

ऐसे माहौल में राहत की बात यह है कि हवा को बेहतर बनाने के लिए किसी महंगे उपाय की जरूरत नहीं है। घर के अंदर पौधे लगाना एक सरल, प्राकृतिक और असरदार तरीका है, जो हवा को साफ करने के साथ-साथ घर में ताजगी भी भर देता है।

आज जरूरत की खबर में बात इस बारे में कि पेड़–पौधे हमारी हेल्थ को सीधे–सीधे कैसे प्रभावित करते हैं? साथ ही जानेंगे कि-

  • घर के भीतर कौन से इनडोर पौधे लगाने चाहिए?
  • वो कौन से पौधे हैं, जो नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं?

एक्सपर्ट: डॉ. शीतल वर्मा, प्रोफेसर, क्लिनिकल माइक्रोबायलॉजी, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

सवाल- पेड़–पाैधे क्यों जरूरी हैं?

जवाब- पेड़–पौधे धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। ये फोटोसिंथेसिस के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड को एब्जॉर्ब कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे सभी जीवों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिलती है। पेड़ हवा को साफ करते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और पशु-पक्षियों को आश्रय देते हैं। साथ ही खाना, औषधि और प्राकृतिक संसाधनों का मुख्य स्रोत भी पेड़–पौधे ही हैं।

सवाल- क्या इनडोर पौधे घर की हवा को साफ रखते हैं?

जवाब- इनडोर पौधे घर के अंदर मौजूद प्रदूषण को कम करने का एक बेहद प्रभावी और आसान तरीका माने जाते हैं। ये पौधे हवा में मौजूद हानिकारक कणों को एब्जॉर्व कर लेते हैं और बदले में ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

सवाल- पेड़–पौधे हमारी फिजिकल हेल्थ को कैसे प्रभावित करते हैं?

जवाब- इनडोर प्लांट्स हवा में ह्यूमिडिटी बढ़ाकर ड्रायनेस की समस्या कम करते हैं, जिससे त्वचा, आंखों और गले को राहत मिलती है। पौधे हवा में मौजूद धूल को पकड़ लेते हैं, जिससे एलर्जी और आंखों में जलन का खतरा घटता है। इसके अलावा इनडोर प्लांट्स शोर को भी कुछ हद तक कम करते हैं, जिससे वातावरण शांत रहता है।

सवाल- घर में कितने पौधे लगाने चाहिए?

जवाब- रिसर्च के अनुसार घर में सीमित और संतुलित संख्या में पौधे लगाना सबसे बेहतर होता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी बताती है कि किसी कमरे में करीब 20% हरियाली, यानी लगभग 13 वर्ग मीटर के कमरे में करीब 17 गमले, मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

सवाल- घर के अंदर कौन से इनडोर पौधे लगाने चाहिए?

जवाब- वो पौधे जो नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं। जैसे

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट असल में पत्तों वाला एक एयर प्यूरीफायर है। नासा की क्लीन एयर स्टडी में पाया गया कि यह फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और जाइलीन जैसे आम इनडोर पॉल्यूटेंट को कम करता है।

एरेका पाम

एरेका पाम घना, ट्रॉपिकल और बेहद उपयोगी पौधा है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून जैसे प्रदूषकों को साफ करता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को लोग पहले से ही “गुड लक” के लिए रखते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह फेफड़ों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। एनवायर्नमेंटल रिसर्च लेटर्स की 2020 की स्टडी के मुताबिक, मनी प्लांट घर की हवा में मौजूद VOCs (ऐसे ऑर्गैनिक केमिकल्स, जो आसानी से हवा में इवेपोरेट हो जाते हैं) को तेजी से एब्जॉर्ब करता है, खासतौर पर उन जगहों पर जहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ताजा पेंट या केमिकल्स मौजूद हों।

पीस लिली

पीस लिली एक दमदार पॉल्यूशन रिमूवर है। यह बेंजीन, ट्राइक्लोरोएथिलीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक तत्वों को साफ करता है।

एलोवेरा

एलोवेरा घर की हवा साफ करने का एक आसान और भरोसेमंद पौधा माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन जैसे प्रदूषकों को कम करता है, जो कुकिंग गैस, क्लीनर और घरेलू गतिविधियों से निकलते हैं। इसके अलावा सिंगोनियम प्लांट्स और जीजी प्लांट्स भी नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं।

सवाल- सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले इनडोर प्लांट कौन से हैं?

जवाब- कुछ इंडोर प्लांट ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ ऑक्सीजन बढ़ाते हैं, बल्कि घर के अंदर मौजूद खतरनाक टॉक्सिन्स को भी कम कर देते हैं। जैसे

पोथोस

यह घर में ऑक्सीजन बढ़ाने वाले सबसे सक्रिय पौधों में से एक है। साथ ही यह हवा से फॉर्मल्डिहाइड जैसे हानिकारक टॉक्सिन्स को भी कम करने में मदद करता है।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट 24 घंटे हवा को साफ करने वाला एक शानदार इनडोर प्यूरीफायर है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन जैसे प्रदूषकों को फिल्टर करता है और घर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है।

तुलसी

तुलसी की एक खासियत यह है कि यह लगभग 20 घंटे तक ऑक्सीजन छोड़ती है और कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक गैसों को एब्जॉर्ब कर लेती है।

रबर प्लांट

रबर प्लांट घर की हवा को साफ करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह फॉर्मल्डिहाइड के असर को कम करता है और तेज, लेकिन सीधी धूप के बिना भी आसानी से पनप जाता है।

बैंबू पाम

बैंबू पाम एक उत्कृष्ट ऑक्सीजन बूस्टर है, जो हवा में मौजूद कई हानिकारक तत्वों को फिल्टर करता है। साथ ही यह घर की सजावट में एक खूबसूरत ट्रॉपिकल टच जोड़ देता है।

सवाल- इनडोर ग्रीनरी का हमारी फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?

जवाब- घर के अंदर रखे छोटे-छोटे पौधे सिर्फ सजावट नहीं बढ़ाते, बल्कि दिमाग और शरीर दोनों की हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। ये पौधे मूड बेहतर करने से लेकर तनाव घटाने और हवा को शुद्ध करने तक, आपकी वेलबीइंग को प्राकृतिक तरीके से बूस्ट करते हैं। ग्राफिक से समझते हैं कि कैसे ये मेंटल हेल्थ पर असर डालते हैं-

घर के अंदर पौधे सिर्फ सजावट नहीं, हमारी लाइफस्टाइल की क्वालिटी को अपग्रेड करने वाला एक लो–कॉस्ट, लो–एफर्ट और हाई–इम्पैक्ट सॉल्यूशन है। ये छोटी-सी हरियाली हमारी रोजमर्रा की हवा, माहौल और मूड, तीनों को बैलेंस करने का का सबसे आसान तरीका है।

………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए…

जरूरत की खबर- सर्दियों में पौधों को चाहिए ज्यादा देखभाल:धूप, खाद और पानी का कैसा हो संतुलन, गार्डनिंग एक्सपर्ट के 7 टिप्स

सर्दियों का मौसम इंसानों, जानवरों के साथ पेड़-पौधों के लिए भी मुश्किल भरा होता है। ठंडा तापमान, सर्द हवाएं और कम धूप मिलने के कारण पौधे मुरझाने लगते हैं। साथ ही ज्यादा पानी और खाद पौधों को इस मौसम में नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ठंड के समय पौधों की अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत होती है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *