रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आदित्य बिड़ला ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने मिलकर खरीदा है. लगभग 16.660 करोड़ रुपये में हुई इस डील के बाद RCB IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई. इस डील के बाद अनन्या बिड़ला का नाम भी सुर्खियों में हैं, जो आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम नहीं बदला जाएगा.
जब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी बिकी है, तभी से फैंस के मन में सवाल है कि क्या नए मालिक अब टीम का नाम भी नया रखेंगे या इसमें कोई बदलाव करेंगे? लेकिन आरसीबी के चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या ने स्पष्ट किया है कि नाम वही रहेगा जो पिछले संस्करण में था.
नहीं बदला जाएगा RCB का नाम
अनन्य बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि आरसीबी फ्रेंचाइजी का नाम वही रहेगा. उन्होंने लिखा, “RCB 16705 करोड़ रुपये में बिक गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर, ब्लैकस्टोन के एक कंसोर्टियम ने RCB को खरीद लिया है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंफर्म किया है कि “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” नाम वही रहेगा.”
🚨 No Name Change for RCB 🚨
Aditya Birla Group confirms that the team name will remain as “Royal Challengers Bengaluru”. [Ananya Birla]#IPL2026 #RCB #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/d3PJBdKNIa
— The Free Hit (@THEFREEHITHQ) March 26, 2026
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है, और ये सौदा पूरा कैश में हुआ है. उन्होंने बताया कि इस डील में आरसीबी की पुरुष और महिला, दोनों टीमें शामिल हैं. वहीं इस डील पर खुशी जताते हुए आरसीबी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी एक पोस्ट किया.
विजय माल्या ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने आरसीबी फ्रेंचाइजी को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब लोगों ने उसे सिर्फ दिखावे की डील बताया था और मुझे पागल कहा था. उन्होंने खास तौर पर विराट कोहली का नाम भी लिया, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने उनके करियर के शुरूआती दौर में खरीदा था. कोहली अब दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो आगामी सीजन में भी आरसीबी के लिए खेलेंगे.
.