Last Updated:
Satna Mobile Market: सतना का बस स्टैंड स्थित मोबाइल मार्केट इन दिनों ऐसे टेक हब में बदल गया है, जहां नए, सेकंड हैंड स्मार्टफ़ोन से लेकर गेमिंग एक्सेसरीज और फास्ट चार्जिंग गैजेट्स तक हर चीज किफायती दामों पर मिल रही है. जानें और…
Satna News: शहर में इन दिनों बस स्टैंड मोबाइल मार्केट एक ऐसा केंद्र बनकर उभरा है, जो न सिर्फ टेक-प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि बजट में बेहतर विकल्प तलाशने वालों के लिए भी पहली पसंद बन गया है. सेमरिया चौराहे वाले रास्ते से बस स्टैंड के प्रवेश मार्ग के दोनों ओर फैला यह पूरा बाजार अब इंदौर की प्रसिद्ध नोवेल्टी मार्केट जैसे लग रहा है. न्यू लांच्ड, सेकंड हैंड फोन से लेकर ब्रांडेड एक्सेसरीज, फास्ट रिपेयरिंग और एक्सचेंज ऑफर के साथ सबकुछ एक ही जगह मिलने से मार्केट सतना का डिजिटल हब बन चुकी है.
नया, पुराना और हर बजट को फिट करता मोबाइल बाजार
इस मार्केट की खासियत ये है कि यहां हर तरह के ग्राहक के लिए विकल्प मौजूद हैं. कम बजट वाले खरीदारों को भी ऐसी रेंज मिल जाती है, जिसे देखकर वे बिना सोचे-समझे सौदा तय कर लेते हैं. दुकानदारों के मुताबिक यहां 2,000 रुपये से शुरू होने वाले सेकंड हैंड स्मार्टफाेन आसानी से उपलब्ध हैं, जबकि बजट बढ़ते ही ग्राहक ब्रांडेड और लक्जरी कैटेगरी के मोबाइल तक पहुंच जाते हैं. यही वजह है कि रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां मोबाइल विकल्प तलाशने पहुंचते हैं.
रिपेयरिंग सर्विस ने भी दिल जीता
सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि रिपेयरिंग सुविधाओं के लिए भी यह मार्केट शहरवासियों की पहली पसंद बन गया है. विजेता मोबाइल सेंटर के संचालक विशाल चंदानी ने लोकल 18 से बताया कि यहां मोबाइल रिपेयरिंग बेहद किफायती दामों पर की जाती है. डिस्प्ले बदलने का काम 700–800 रुपये में वारंटी और गारंटी के साथ हो जाता है, जो शहर के अन्य इलाकों की तुलना में काफी कम है. मार्केट में करीब 100 दुकानें मौजूद हैं जो इसे एक संगठित और सुविधाजनक टेक स्पॉट में बदल देती हैं.
समय के साथ बदला रूप
कोविड से पहले यहां मोबाइल में 5 रुपये में फिल्में, गाने और वेब सीरीज आदि डालने का चलन काफी लोकप्रिय था. इंटरनेट और ओटीटी की बढ़ती उपलब्धता के बाद यह ट्रेंड जरूर कम हुआ, लेकिन मार्केट की रौनक आज भी बरकरार है. अब इस जगह का फोकस पूरी तरह स्मार्टफोन, एक्सेसरीज और रिपेयरिंग सर्विस पर है. पहली बार खरीदारी करने पहुंचीं सृष्टि पांडे ने बताया कि मार्केट की रेंज और कीमतें देखकर अनुभव काफी अच्छा रहा. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि एक ही जगह इतने विकल्प और बजट-फ्रेंडली दाम मिल जाएंगे.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.