Last Updated:
Garlic Cultivation: सागर जिले में करीब 20000 हेक्टर में लहसुन की खेती की जा रही है. पिछले साल लहसुन के अच्छे भाव मिलने से इस बार और अधिक जगह में लहसुन लगाने की तैयारी की जा रही है. आइए जान लेते हैं कैसे इस खेती से ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकते हैं.
Garlic Cultivation: सागर में हर साल पारंपरिक खेती से हटकर युवा किसान नई और बंपर पैदावार देने वाली फसलों की तरफ आकर्षित हो रहा है. सागर जिले में करीब 20000 हेक्टर में लहसुन की खेती की जा रही है. पिछले साल लहसुन के अच्छे भाव मिलने से इस बार और अधिक जगह में लहसुन लगाने की तैयारी की जा रही है. जो किसान लहसुन की खेती करता है, लहसुन की खेती करने में प्रति एकड़ 15 से 20000 तक का खर्च आता है ऐसे में अगर आप लहसुन की खेती शुरू करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि इसकी शुरुआती लागत का आपको पूरा पैसा वापस मिल जाए तो यह खबर आपके लिए ही है क्योंकि लहसुन की खेती करने वाले किसानों का पूरा खर्च सरकार उठा रही है सागर जिले में उद्यानकी विभाग के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं.
डीएपी खाद का छिड़काव कब करें?
लहसुन की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत में गहरी जुताई करते हैं, उसमें तीन-चार दिन की धूप लग जाए तो समतल करवाते हैं खेत, फिर लहसुन को दो तरीके से लगाया जा सकता है एक तो मजदूरों के द्वारा इसका सीधा बीज लगा सकते हैं दूसरा मशीन से भी लहसुन को लगवा सकते हैं.
लहसुन लगाने के कुछ दिन बाद डीएपी खाद का छिड़काव कर दें, जिससे इसकी ग्रोथ अच्छी हो जाती है फिर समय-समय पर निगरानी करते रहें ताकि इसमें कोई रोग आता है तो उसको जल्दी कंट्रोल किया जा सके, अगर खरपतवार होता है तो उसको भी निकलवाते हैं, साथ ही समय समय पर सिंचाई करनी पड़ती है. 1 एकड़ की जगह में कम से कम 3 क्विंटल बीज की जरूरत पड़ेगी, इस समय लहसुन बीज का भाव ₹3000 कुंतल से लेकर ₹4000 कुंतल तक चल रहा है. एक हेक्टेयर में 8 क्विंटल बीज की आवश्यकता होती है. अगर कोई किसान एक हेक्टेयर में लहसुन लग रहा है तो उसे लगभग 40 से 50000 का खर्च आएगा और अगर उसकी योजना का लाभ मिल गया तो 40000 का सीधा अनुदान बैंक अकाउंट में आ जाएगा इस तरह से आपकी पूरी लागत फ्री हो जाएगी.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें
.