₹50,000 से कम में मिलने लगा नया iPhone 17, रेडमी, वनप्लस भी सस्ते में, Valentine’s Day की स्पेशल सेल में ऑफर

वैलेंटाइन्स डे को खास बनाने के लिए क्रोमा ने अपनी स्पेशल वैलेंटाइन्स डे सेल शुरू कर दी है. ये सेल 6 फरवरी से 15 फरवरी तक देशभर के क्रोमा स्टोर्स पर चल रही है. इस सेल में स्मार्टफोन, ऑडियो प्रोडक्ट्स, स्मार्टवॉच, टैबलेट और पर्सनल केयर डिवाइसेज़ पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऑफर्स उन लोगों के लिए हैं जो इस मौके पर अपने पार्टनर को कोई काम का और टेक से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं.

क्रोमा की इस सेल में डील्स की शुरुआत सिर्फ ₹699 से हो रही है. इसके अलावा HDFC Tata Neu क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है. हालांकि, फाइनल कीमत शहर, बैंक ऑफर और प्रोडक्ट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

आईफोन 17 पर बड़ी छूट
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली डील Apple iPhone 17 पर है. क्रोमा के मुताबिक, एक्सचेंज और बैंक ऑफर मिलाकर iPhone 17 को ₹47,742 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है.

इसके लिए पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर ₹23,500 तक की वैल्यू, ₹8,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹2,000 का बैंक कैशबैक दिया जा रहा है. हालांकि, ये सभी फायदे फोन की कंडीशन पर निर्भर करते हैं.

ऑडियो कैटेगरी में भी अच्छी डील्स मिल रही हैं. मार्शल का Bluetooth स्पीकर जो आमतौर पर ₹19,999 में मिलता है, सेल के दौरान ₹12,999 में उपलब्ध है. वहीं Sony के हेडफोन्स पर लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.

इन फोन पर भी ऑफर
ऐपल के अलावा दूसरे ब्रांड्स पर भी ऑफर हैं. Redmi Note 15G पर 22 प्रतिशत और OnePlus Nord CE5 पर 14 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. टैबलेट खरीदने वालों के लिए iPad 11th Gen करीब 12 प्रतिशत सस्ता मिल रहा है.

स्मार्टवॉच सेगमेंट में boAt और Noise जैसे ब्रांड्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. ऐपल वॉच SE सीरीज़ 3 की शुरुआती कीमत ₹25,900 है, साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है.

पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर भी खास फोकस किया गया है. Philips, Dyson, Havells और क्रोमा ब्रांड के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 10 से 65 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. कुछ स्टोर्स पर इन-स्टोर एक्सक्लूसिव कॉम्बो डील्स और फ्रीबीज़ भी दी जा रही हैं.

कुल मिलाकर, क्रोमा की वैलेंटाइन्स डे Sale उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो रोज़मर्रा में काम आने वाले टेक गिफ्ट्स खरीदना चाहते हैं और साथ ही अच्छी बचत भी करना चाहते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *