इंदौर में ‘थिंक इट’; विचारों की मैराथन की नई पहल: रचनात्मक सोच को मिलेगा राष्ट्रीय मंच; सर्वश्रेष्ठ 21 विचारों को मिलेंगे 21 लाख रुपए – Indore News


सोच बदलती है तो समाज बदलता है, इसी विश्वास के साथ इंदौर में ‘थिंक इट विचारों का मैराथन’ नाम से एक अनोखी ओपन आइडिया इन्विटेशन पहल की शुरुआत की है। यह पहल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऐसा मंच है, जहां हर रचनात्मक और नवाचारी सोच को सामने आने और पहचान पाने का अवसर मिलेगा। स्वप्निल कोठारी (चांसलर, रेनेसां यूनिवर्सिटी) ने इस नई पहल को लेकर बताया कि थिंक इट एक बढ़ता हुआ मंच है, जहां सोचने वाले, सवाल करने वाले और निडर होकर कल्पना करने वाले लोग एक साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि आज का दौर विचारों का दौर है। एक अच्छा विचार किसी की जिंदगी बदल सकता है, नया उद्यम खड़ा कर सकता है और समाज को नई दिशा दे सकता है। थिंक इट के माध्यम से हम हर व्यक्ति को अपनी सोच दुनिया तक पहुंचाने का अवसर देना चाहते हैं। हर उम्र और हर क्षेत्र के लिए खुला मंच थिंक इट का उद्देश्य ऐसे लोगों को सामने लाना है, जो समस्याओं और अवसरों को नए नजरिए से देखते हैं और उनके रचनात्मक समाधान खोजते हैं। इस मंच पर 16 सालों से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति चाहे वह छात्र, प्रोफेशनल, उद्यमी, स्टार्टअप, क्रिएटर या स्वतंत्र विचारक हो, इसमें भाग ले सकता है। किसी विषय की सीमा नहीं, हर विचार का स्वागत इस पहल की खास बात यह है कि इसमें किसी एक विषय या क्षेत्र की बाध्यता नहीं है। प्रतिभागी शिक्षा, टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकार, व्यवसाय, कला, नवाचार या किसी भी अन्य क्षेत्र से जुड़े अपने मौलिक और प्रभावशाली विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। 21 बेहतरीन विचारों को मिलेंगे 21 लाख रुपए प्रतियोगिता के तहत 21 सर्वश्रेष्ठ और प्रभावशाली विचारों का चयन किया जाएगा, जिन्हें कुल 21 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस राशि का उद्देश्य विजेताओं को अपने विचारों को वास्तविक प्रोजेक्ट या उद्यम में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना है। आसान और डिजिटल प्रक्रिया से होगा चयन भागीदारी की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और डिजिटल रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी पहले बुनियादी पंजीकरण करेंगे। इसके बाद उन्हें एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से विचार प्रस्तुत करने का लिंक भेजा जाएगा, जहां वे लिखित रूप में अपना आइडिया साझा कर सकेंगे। प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को मिलेगी नई ताकत कोठारी ने कहा कि यह पहल प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करेगी और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी। रेनेसां यूनिवर्सिटी ने युवाओं, प्रोफेशनल्स और रचनात्मक सोच रखने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विचारों को एक नई पहचान दिलाएं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *