हेल्दी स्नैक्स की नई पहचान, मशरूम से तैयार प्रोडक्ट्स की बढ़ी मांग

Last Updated:

Gaya News: बिहार के गया जिले की कंचन कुमारी ने मशरूम उत्पादन को नया आयाम देते हुए वैल्यू एडिशन के जरिए अनोखा बिजनेस मॉडल तैयार किया है. उन्होंने मशरूम पाउडर से ठेकुआ, निमकी, भुजिया जैसे हेल्दी स्नैक्स बनाकर न सिर्फ बच्चों के खाने को पौष्टिक बनाया है, बल्कि बाजार में भी अपनी अलग पहचान बना ली है. महज कुछ महीनों में ही उनके प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ने लगी है, जिससे यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए कम लागत में बेहतर कमाई का शानदार उदाहरण बन रही है. रिपोर्ट- कुंदन कुमार

गया जिले में मशरूम से ठेकूआं, निमकी और भुजिया तैयार किया जा रहा है और इसकी बाजारों में भी मांग खूब बढ रही है. हाल ही में बोधगया में 4 एएस द्वारा आयोजित उद्यम सम्मेलन में मशरूम से तैयार इन सामग्रियों की खूब डिमांड हुई थी.

गया जिले के बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के दीघासीन गांव के रहने वाली कंचन कुमारी जो मशरूम उत्पादन से जुड़ी हुई है इन्होंने नए रूप में मशरूम का वैल्यू एडिशन किया है.

कंचन बड़े स्तर पर ओएस्टर और बटन मशरूम का उत्पादन करती हैं. प्रशिक्षण लेकर इन्होंने मशरूम का वैल्यू एडिशन करना शुरू किया और अब मशरूम के पाउडर से बच्चों के खाने वाले स्नेक्स तैयार कर रही हैं जिसमें ठेकूआं, निमकी और भुजिया के अलावे घर में बनने वाली सुखुआ, अदौरी, तिलौरी, केक और आचार जैसे सामग्री शामिल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कंचन की माने तो बच्चे मशरूम की सब्जी खाना पसंद नहीं कर रहे थे तो यूट्यूब से कुछ जानकारी ली और इसका प्रशिक्षण लेकर मशरूम पाउडर का इस तरह का स्नैक्स बनाना शुरू कर दिया. इन्होंने बताया कि मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है. मशरूम पाउडर से इस तरह का स्नैक्स बनाना शुरू किया तो बच्चे इसे पसंद कर रहे हैं और बाजारों से भी अब इसकी डिमांड आने लगी है.

अभी इसकी शुरूआत किया लगभग 3 महीने हुए हैं. लोकल मार्केट के अलावा कई जगहों पर स्टाल लगाकर इसकी प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं. 4 एएस द्वारा आयोजित उद्यम सम्मेलन में कंचन ने लगभग 5 किलो ठेकुआ और इतने ही मात्रा में भुजिया और अन्य स्नेक्स बेची थी.

जबकि मशरूम से तैयार अचार की बिक्री भी खूब हुई थी.कंचन ने बताया मशरूम पाउडर से तैयार स्नैक्स बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है और बच्चों को स्कूल के टिफिन में इसे स्नैक्स के रुप में दिया जा सकता है. इसके अलावे दूध में मशरूम पाउडर मिलकर बच्चों को पिलाने से उनके सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. बाजार में भी मशरूम पाउडर अचार और इसके सुखुआ की खूब डिमांड आ रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *