Last Updated:
Nepal News: नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 26 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पीएम केपी ओली की चीन समर्थक नी…और पढ़ें
नेपाल में कितने प्रदर्शनकारियों की अब तक मौत हुई है? (Credit- Kathmandu Post)काठमांडू. भारत का पड़ोसी और मित्र राष्ट्र नेपाल एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है. काठमांडू की सड़कें रणभूमि में तब्दील हो गई हैं. सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हजारों नेपाली नागरिक उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों ने एक हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 26 से अधिक घायल हैं. नेपाल सरकार ने पूरे काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया है. सेना को सड़कों पर उतार दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक हो रही है, लेकिन सवाल यह है कि इस आग के पीछे क्या कारण है और क्यों भारत इस संकट में कुछ नहीं कर पा रहा है? क्या चीन की वजह से नेपाल जल रहा है? क्या नेपाली पीएम केपी ओली ने चीन को खुश करने के लिए नेपाल को आग के हवाले कर दिया? भारत अपने पड़ोसी मुल्क नेपाल की क्यों नहीं मदद कर सकता?
ओली सरकार चीन के हाथों की कठपुतली बन गई है?
ओली का चीन प्रेम और नेपाल का भविष्य
प्रदर्शनकारियों का मानना है कि ओली सरकार चीन के हाथों की कठपुतली बन गई है और वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश कर रही है. नेपाल में लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है, ताकि उसकी नीतियों और भ्रष्टाचार पर सवाल न उठाए जा सकें. पीएम केपी ओली का चीन प्रेम जगजाहिर है. उनके शासनकाल में चीन ने नेपाल में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहा है. चीन नेपाल में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है और वह नेपाल को भारत से दूर ले जाना चाहता है. ओली सरकार की चीन समर्थक नीतियों ने भारत के लिए भी चिंताएं बढ़ा दी हैं. अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ओली का यह चीन प्रेम नेपाल को एक गहरे संकट में ले जाएगा?
भारत क्यों कुछ नहीं कर सकता?
भारत पर्दे के पीछे से अपनी कूटनीति का उपयोग कर सकता है.
पर्दे के पीछे भारत का कूटनीति क्या रंग लाएगा?
हालांकि, भारत पर्दे के पीछे से अपनी कूटनीति का उपयोग कर सकता है. भारत नेपाल में शांति और स्थिरता चाहता है, क्योंकि नेपाल में अस्थिरता का सीधा असर भारत पर पड़ेगा. भारत नेपाल को आर्थिक सहायता और मानवीय मदद प्रदान कर सकता है, ताकि वहां के हालात को सामान्य किया जा सके. ऐसे में नेपाल में जारी संकट का हल जल्द निकलना जरूरी है. अगर यह संकट और बढ़ता है तो इससे न केवल नेपाल बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है.
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा… और पढ़ें
.