Last Updated:
छत्तीसगढ़ के ग्राम तुर्काडीह निवासी प्रेमलाल माथुर ने एक आयुर्वेदिक पौधा लगाया है, जिसका रस बिच्छू डंक पर चमत्कारिक असर करता है. 10 से 15 मिनट में जहर उतर जाता है.
बिच्छू डंक पर असरदार पौधा
ग्राम तुर्काडीह निवासी प्रेमलाल माथुर का कहना है कि उन्होंने छह साल पहले कोरबा जिले के जंगलों से इस विशेष वृक्ष को लाकर अपने घर के पास लगाया था. आज यह पौधा बिच्छू के डंक से पीड़ित लोगों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है.
प्रेमलाल बताते हैं कि जब भी गांव में किसी को बिच्छू डंक मारता है, तो लोग सीधे उनके पास पहुंचते हैं. वे इस पौधे की पत्तियों से रस निकालकर डंक वाली जगह पर दो से तीन बूंद डालते हैं. उनका दावा है कि 10 से 15 मिनट में जहर पूरी तरह से उतर जाता है और मरीज बिना किसी परेशानी के सामान्य रूप से काम करने लगता है.
डॉक्टर भी भेजते हैं मरीज
प्रेमलाल का कहना है कि उनके पास आसपास के डॉक्टर भी मरीजों को भेजते हैं. गांव में विश्वास इतना है कि बिच्छू के डंक के बाद लोग सीधे उनके पास आते हैं. वे यह उपचार पूरी तरह से मुफ्त में करते हैं.
लोगों की मदद ही मेरी खुशी
प्रेमलाल माथुर का कहना है, “मैं पैसे नहीं लेता. मेरा मानना है कि लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ी खुशी है. अगर लोग स्वस्थ रहें, यही मेरे लिए संतोष की बात है”.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें