Last Updated:
Health Tips: पीटर सिंह और नीनो कौर सैनिक फार्म्स दिल्ली में रहते हैं. उन्होंने अपने घर में 15000 पौधों लगाए हुए हैं. इसलिए इस घर को दिल्ली का अजूबा घर भी कहते हैं. 70 साल की उम्र पार कर चुके पति-पत्नी अभी भी स्वस्थ्य हैं.
इस कपल का नाम पीटर सिंह और नीनो कौर है. जो कि सैनिक फार्म्स दिल्ली में रहते हैं. दोनों घर से बहुत जरूरी होता है तभी बाहर निकलते हैं. वरना ज्यादातर वक्त घर में ही रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि पीटर सिंह 80 साल की उम्र को पार करने वाले हैं. जबकि उनकी पत्नी नीनो कौर 70 साल की हैं.

इस कपल को इस उम्र में ना तो डायबिटीज है ना ही ब्लड प्रेशर है. और ना ही यह कभी अस्पताल जाते हैं. ना ही इनको किसी भी तरह की कोई जांच या इलाज कराने की जरूरत ही पड़ती है. यकीनन आप सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन यह हकीकत है. इनके घर को लोग अजूबा घर भी कहते हैं. क्योंकि यह घर सभी मौसम में ठंडा रहता है. यहां का तापमान 45 डिग्री में भी 25 डिग्री रहता है. यही नहीं, यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स हमेशा 10 से 15 ही रहता है.

पीटर सिंह ने अपने साथ-साथ अपनी पत्नी के फिटनेस के राज को लेकर बताया कि सुबह सबसे पहले उठते ही अपने घर के अंदर लगे हुए 15000 पौधों पर पानी डालते हैं. थोड़ी देर उन पौधों के पास ही टहलते हैं. ऑक्सीजन लेते हैं. इसके बाद सुबह के वक्त दोनों रात में भिगोकर रख गए अंकुरित स्प्राउट्स खाते हैं, जिसमें कई तरह के बीज दाल होते हैं. खास तौर पर कद्दू के बीज, अलसी समेत कई प्रकार की दालें होती हैं, जिन्हें वह रात में ही इन सब को भिगोकर रख देते हैं और सुबह सबसे पहले उठते ही यही खाते हैं.

पीटर सिंह बताते हैं कि नाश्ता बहुत भारी करते हैं. दोनों पति-पत्नी नाश्ते का बेहद ख्याल रखते हैं. इसलिए नाश्ता बहुत भारी रखने की कोशिश करते हैं. नाश्ते में अंकुरित दाल, चने और बीज खाने के साथ ही घर की बनी हुई लस्सी और छाछ लेते हैं. घर में बना हुआ नींबू पानी पीते हैं. और सुबह उठकर सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीते हैं. उन्होंने बताया कि घर में ही फलों को भी उगा रखा है. उसी को खाते हैं.

नीनो कौर ने बताया कि उनके घर में जंक फूड नहीं आता है. बाहर का कोई भी खाना वह नहीं खरीदते हैं. घर की ऑर्गेनिक सब्जियों को खाते हैं. क्योंकि उनके घर में सभी प्रकार की सब्जियों की पैदावार होती है. आंगन से लेकर छत तक उन्होंने सब्जियां उगा रखी हैं. इन्हीं सब्जियों को तोड़ते हैं. पकाते हैं और खाते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई प्रकार के चीजों को मिलाकर घर में आटा बनाया है. उसी की रोटी खाते हैं. दोपहर के वक्त लंच करना होता है तो कई प्रकार की चीजों से मिलाकर बनाए गए आटे की चपाती घर की सब्जियां या फिर खिचड़ी और या फिर हरा भरा साग खाते हैं.

उन्होंने बताया कि रात के वक्त कोशिश करते हैं कि सिर्फ और सिर्फ सलाद खाएं. सलाद भी कम मात्रा में लेते हैं. रात के वक्त का खाना बेहद हल्का रखते हैं. रात में सोने से पहले टहलते हैं और उन्होंने बताया कि उनके घर में ही ऑर्गेनिक घी, ऑर्गेनिक शहद के साथ-साथ आटा को वह घर के अंदर कई प्रकार की चीजों से मिलाकर बनाते हैं. इस आटे का सैंडविच खाते हैं, लेकिन वह सैंडविच वह सुबह के वक्त या दोपहर के वक्त लेते हैं. रात में सिर्फ सलाद खाते हैं. उन्होंने बताया कि वह चाय और काफी भी बहुत कम पीते हैं.