झांसी: सर्दियों के मौसम में लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. इस मौसम में अलाव जलाना, गर्म कपड़े पहनना और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेना आम बात है. लेकिन इस मौसम में सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि त्वचा भी ठंड से काफी प्रभावित होती है.
ठंड के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, होंठ फटने लगते हैं और चेहरे की प्राकृतिक चमक भी कम होने लगती है. खासतौर पर महिलाएं इन समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान रहती हैं और अपनी स्किन को मुलायम व चमकदार बनाए रखने के उपाय तलाशती हैं.
अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. हमारे घर में ही मौजूद कुछ सामान्य खाद्य पदार्थ, सब्जियां और तेल कम खर्च में त्वचा की देखभाल में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. इन आसान और प्राकृतिक घरेलू नुस्खों को अपनाकर महिलाएं सर्दियों में भी अपनी त्वचा को रूखापन से बचाकर ग्लोइंग बना सकती हैं, वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए.
क्या है घरेलू उपाय
ब्यूटीशियन की मानें, तो नहाने के बाद त्वचा पर सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल लगाना बेहद लाभकारी होता है. इन दोनों तरह के तेलों को लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है. त्वचा में रूखापन बिल्कुल भी नहीं आता है. चेहरे को निखारने के लिए 7 दिनों में काम से कम दो बार दूध, शहद और बेसन का उबटन भी लगाना चाहिए.
देसी घी और शहद से करें लिप केयर
सर्दियों में होंठ जल्दी फटने लगते हैं इसको लेकर रात को सोने से पहले होठों पर देसी घी या फिर शहद लगाना बहुत जरूरी होता है. शहद और देसी घी के इस्तेमाल से होंठ मुलायम रहते हैं. होठों का गुलाबी रंग भी बरकरार रहता है. इसके अलावा महिलाओं को दिन में पर्याप्त पानी भी पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी त्वचा को बेजान न बना दे.
ऐसे करें बालों की देखभाल
ठंड के मौसम में बालों को सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित रूप महिलाओं को तेल से बालों की मालिश करनी चाहिए. नारियल तेल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिलाकर सा दिन में एक या दो बार बालों की जड़ों में तेल लगाना चाहिए. महिलाओं को ऋषि की समस्या है तो इससे बचने के लिए दही और नींबू को मिक्स कर बालों में लगाना चाहिए.
घर में मौजूद घरेलू सामान महिलाओं की त्वचा की रंगत को बरकरार रखने में काफी कारगर साबित होते हैं. इन आसान तरीकों से महिलाएं पूरे दिन खुद को सुंदर और आकर्षक बन सकती हैं.