Last Updated:
मार्च महीने में बाजार में स्टार फ्रूट, केला, सेब, पपीता और अमरूद मिलता है. इनको सुपरफ्रूट माना गया है. ज्यादातर फलों में विटामिन सी पाया जाता है. इसको खाने से न सिर्फ सुंदरता बढ़ती है. बल्कि, पेस्ट लगाने से भी लाभ होता है. इनके दाम भी बेहद कम होते हैं.
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने आप कई महंगे ब्यूटी क्रीम व पाउडर का उपयोग करते हैं, लेकिन चेहरे की सुंदरता और ग्लोइंग बढ़ाने के लिए मार्च-अप्रैल के महीने में बाजार में कई फल मौजूद है. जिन्हें खाकर आपकी सुंदरता बढ़ेगी और आप हेल्दी भी रहेंगे.
ब्यूटीशियन सुनीता दुबे ने बताया कि चेहरे के लिए स्टारफ्रूट स्टार टिप्स है. स्टार फ्रूट खाने से विटामिन सी प्रचूर मात्रा में मिलता है. इससे चेहरे में कोलेजन बनता है और चेहरा चमकदार होता है. इंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मुहांसों और दाग व धब्बों को खत्म करता है. स्वाद खट्टा और मीठा होता है. खाने के ढेर सारे फायदे हैं. इसके रस को भी चेहरे पर लगा सकते हैं. रस चेहरे पर लगाने के बाद 10 से 15 मिनट के बाद धूल लेने से कुछ ही दिनों चेहरा चांद की तरह चमकने लगेगा.
सेब खाने के कई फायदे हैं. सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा को नुक्सान से बचाते हैं. यह हेल्दी बनाने के साथ ही चमकदार बनाने में सहायक है. सेब का फेस पैक लगाने स्किन हाइड्रेट रहता है. त्वचा टाइट और फ्रेश नजर आती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पपीता फल भी मार्च महीने में बेहद कम दामों पर मिलने वाला फल है. पपीता हेल्थ व ब्यूटी के लिए बेहद ही फायदेमंद है. पपीता में एंजाइम होता है, जो त्वचा की मृत हो चुकी कोशिकाओं को हटा देता है. नियमित सेवन करने से चेहरे की रंगत बढ़ती है. चेहरे पर लगाने से फायदा होता है. पेट के लिए फायदेमंद है. पेट में समस्या होने पर चेहरे पर असर दिखता है.
गर्मी के मौसम में बेहद आसानी और कम पैसे में मिलने वाला फल अमरूद है. अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी पाया जाता है. यह त्वचा की एजिंग और झुर्रियों से मदद रखता है. खून को साफ रखने के साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाता है. त्वचा निखारने के लिए अमरूद के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पिंपल और दाग को खत्म कर देता है.
केला, भारत का सबसे सस्ता और हर मौसम में मिलने वाला फल है. केले में विटामिन सी और पोटेशियम दोनों पाए जाते हैं. यह त्वचा को मॉइस्चराइजर देता है. केले को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह बालों को ही मजबूत करते हैं. केले का फेस पैक लगाने से चेहरा मुलायम और चमकदार हो जाता है. इसे आसानी से आप कम पैसे में खरीद भी सकते हैं.