न लागत…न ही ज्यादा मेहनत…घर बैठे यह काम कर आगरा की महिलाएं बनीं मालामाल! रोजाना छाप रहीं मोटा पैसा

Last Updated:

Success Story: आगरा के गढ़ी भदौरिया में महिलाएं घर बैठे चांदी की पायल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं. संतोष ने इस व्यवसाय से सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया है.

आदित्य मुदगल / आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. महिलाएं और पुरुष घर बैठे-बैठे हजारों रूपये कमा रहे हैं. महिलाएं चांदी की पायलों का काम अपने घर से ही कर रही हैं. ठेकेदार से चांदी का रॉ मेटेरियल घर लाकर उन्हें तैयार कर रही हैं. महिलाओं को रोज के हिसाब से पेमंट भी दिया जाता है, इससे वह आत्मनिर्भर तो बन ही रही है साथ में अपने परिवार का आर्थिक रूप से पूरा सहयोग कर रही हैं. आगरा के जगदीशपुरा स्थित गढ़ी भदौरिया में चांदी का काम लगभग हर घर में हो रहा है. महिलाएं अपने घर का काम निपटाकर इस कार्य में जुट जाती हैं. चांदी की जितनी पायल वह तैयार करती हैं, उतना पैसा उन्हें माल जमा करते ही मिल जाता है. चांदी के ठेकेदार ने बताया कि महिलाएं एक दिन में 500 से 1000 रुपए तक का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि  महिलाओं को कहीं फैक्ट्री आदि जाने की भी जरूरत नहीं है. वह घर बैठे आराम से इसे कर सकती हैं. कोई भी व्यक्ति इस काम को आसानी से कर सकता है. घर बैठे इस काम से आप खुद के मालिक भी बन सकते हैं.

गांव से शहर आए संतोष ने आज खड़ा कर चुके बड़ा व्यवसाय 

आगरा के गढ़ी भदौरिया के आनंद नगर निवासी संतोष की कहानी बेहद दिलचस्प है. संतोष ने कहा कि वह 15 साल पहले गांव से आगरा शिफ्ट हुए थे. उन्होंने बताया कि यहां घर घर में चांदी का काम होता था. उनके पास उस वक़्त कोई रोजगार नहीं था, तो उनके मन में भी चांदी का काम करने का ख्याल आया है. संतोष ने कहा कि पहले उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के यहां नौकरी की और पूरा काम सीखा. काम सीखने के बाद आज वह खुद के मालिक बन गए हैं. उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार अब इसी व्यवसाय पर निर्भर है. संतोष ने कहा कि वह अपने इस काम से सैकड़ों  लोगों को अब रोजगार दे रहे हैं. उन्हें ख़ुशी है कि उनके काम से लोगों का भी घर चल रहा है.

चांदी के काम से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

चांदी का व्यापार करने वाले संतोष ने बताया कि उनके आसपास की करीब 66 महिलाएं अपने घर बैठ कर काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि महिलाएं उनसे चांदी का माल ले जाती हैं और घर बैठ कर उन्हें तैयार करती है. संतोष ने कहा कि पायल में घुघुरू लगाने का काम सिर्फ महिलाएं ही कर सकती  हैं. महिलाओं को प्रतिदिन के हिसाब से पैसा भी दिया जाता है.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

घर बैठे यह काम कर आगरा की महिलाएं बनीं मालामाल! रोजाना छाप रहीं मोटा पैसा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *