पड़ोसी ने इस्लाम नहीं अपनाने पर दी मारने की धमकी: राजगढ़ में महिला ने लगाया आरोप; कहा- पीछा कर कमेंट्स और घर पर पत्थर भी फेंकता हैं – rajgarh (MP) News


राजगढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाली हिंदू महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला शुक्रवार रात अपने परिजनों के साथ थाना कोतवाली राजगढ़ पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ राजू पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी का आरोप जानकारी के अनुसार आरोपी राजा उर्फ राजू मेवाती और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि बीते करीब 15 दिनों से आरोपी उसे रास्ते में कमेंट्स करता था और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी कई बार घर के बाहर बैठकर दरवाजा खटखटाता था और अनदेखी करने पर पत्थर फेंकने जैसी हरकतें भी करता था। शिकायत के मुताबिक, दो दिन पहले जब महिला धार्मिक स्थल जा रही थी, तब आरोपी राजा ने उसका पीछा किया और इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मोहल्ले में विवाद और तनाव बढ़ने की आशंका के चलते पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन बाद में परिजनों और समाज के लोगों के सहयोग से महिला ने हिम्मत जुटाकर शुक्रवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ राजू मेवाती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(1), 79,351(3), मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3(1)(b) और 5 के तहत केस दर्ज किया है। TI अखिलेश वर्मा का कहना है पीड़ित महिला की शिकायत पर हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *