Neem Benefit: ये एक पत्ता करेगा कमाल! दांत-मसूड़े, लिवर और त्वचा की बीमारियां होंगी दूर, जानें चमत्कारी गुण

Last Updated:

Neem Health Benefits: नीम के पेड़ को आयुर्वेद में औषधीय माना जाता है. इसकी पत्तियां दांत, मसूड़े, लिवर और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. ग्रामीण लोग इसका नियमित उपयोग करते हैं.

छपराः आप भी दांत की कई बीमारियों से परेशान हैं. तो इसका इलाज आपके घर के पास ही हैं. हमारे आस-पास कुछ ऐसे पेड़ पौधे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों की खान कहा जाता है. क्योंकि नीम के पेड़ का हर हिस्सा सेहत के से भरा है. इसकी पत्तियां, टहनियां, फल आदि. सदियों से नीम की दातुन का इस्तेमाल दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी इसका उपयोग भरपूर करते हैं.

जानिए नीम के पत्ते में कौन से हैं गुण

लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नीम की पत्ती का खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स, अजादिराच्टिन, निम्बिडिन, टैनिन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटिफंगल गुण होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद साबित होता हैं.

दांत और मसूड़ों में मिलता है लाभ
चलिए हम जानते हैं नीम के पत्ते से दांत और मसूड़े के लिए कितना लाभ मिलता है. दांतों और मसूड़ों के लिए नीम के पत्तों का सेवन फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने और मसूड़ों से खून आने और सांसों की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते हैं. जिस बदबू के कारण आप किसी से बात करने से परहेज करते हैं. उसको नीम के दातुन और पत्ता सेवन करने से खत्म कर सकते हैं.

नीम का यहां भी मिलता है लाभ
यही नहीं नीम के पेड़ से लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है. लिवर टिशूज को होने वाले नुकसान को कम कर सकती है. नीम त्वचा को अंदर से साफ करता है. जिससे मुहांसे पिगमेंटेशन और झुर्रियों जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं. क्योंकि शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है.  ग्रामीण क्षेत्र के लोग नीम का उपयोग अधिक करते हैं जिसके वजह से पूरी तरह से स्वस्थ रहते हैं और उनका दांत या मसूदा भी पूरी तरह से स्वस्थ रहता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये एक पत्ता करेगा कमाल! दांत-मसूड़े, लिवर और त्वचा की बीमारियां होंगी दूर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *