लक्ष्मी की कृपा चाहिए? घर में लगा लीजिए ये शुभ पौधे, दूर होंगी सभी परेशानियां

Last Updated:

अयोध्या: अगर आप जीवन में उन्नति करना चाहते हैं, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास कुछ शुभ पौधों का रोपण आपके भाग्य को चमका सकता है. मान्यता है कि सही दिशा में लगाए गए पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और धन आगमन के मार्ग खोलते हैं. तो चलिए जानते हैं किन पौधों को लगाना शुभ माना गया है.

दरअसल ऐसा माना जाता है कि यदि व्यक्ति वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करे तो जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कुछ हिस्सों में विशेष पौधे लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन का भाग्य बदलने में मदद मिल सकती है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वास्तु शास्त्र में उत्तर और पूर्व की दिशा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह दिशा सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक होती है. यदि आप इस दिशा में विशेष पौधे लगाते हैं, जैसे कि क्रासुला, नारंगी गेंदे, शमी और मोगरे, तो यह अत्यंत लाभदायक माना जाता है. इन पौधों को रोपित करने से जीवन में आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और सफलता कदम चूमती है.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप क्रासुला का पौधा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. सही दिशा में यह पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन का आगमन सुगम और स्वस्थ होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

हिंदू धर्म में अपराजिता के फूल को बेहद पवित्र माना जाता है. इसे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा में शामिल करना अत्यंत शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाते हैं, तो यह लाभदायक होगा, त्रिदेव की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे.

ayodhya

मोगरा का फूल न केवल देखने में आकर्षक होता है, बल्कि इसकी सुगंध भी मनमोहक होती है. यदि आप इसे घर के आसपास या पूर्व और उत्तर दिशा में लगाते हैं, तो यह घर में चल रही तमाम परेशानियों को दूर करने में मदद करता है.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप शमी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है और शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसे घर की उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

ayodhya

गेंदे का पौधा अगर आप घर के उत्तर और पूर्व दिशा में लगाते हैं तो यह शुभ होता है. इससे घर के आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है और घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है. शांतिपूर्ण माहौल बना रहता है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लक्ष्मी की कृपा चाहिए? घर में लगा लीजिए ये शुभ पौधे, दूर होंगी सभी परेशानियां

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *