जरूरत की खबर- CDC ने कहा, टमाटर है बेस्ट फ्रूट: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें टमाटर के हेल्थ बेनिफिट्स और किसे नहीं खाना चाहिए

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टमाटर दुनिया का सबसे अच्छा फल है। ये हम नहीं कह रह हैं, अमेरिकन हेल्थ एजेंसी ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ (CDC) के न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ने कहा है। इसके लिए उन्होंने दुनिया के 41 ऐसी फल और सब्जियों को चुना था, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस स्टडी में पता चला कि टमाटर की न्यूट्रिएंट डेंसिटी 20.37 है। यह इस लिस्ट में शामिल सभी फल–सब्जियों में सबसे ज्यादा थी।

टमाटर में लाइकोपीन जैसा पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है और शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करता है। यह विटामिन C, विटामिन K और पोटेशियम जैसे विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है।

आपका सवाल हो सकता है कि टमाटर फल कैसे है? इसका जवाब है कि टमाटर वैज्ञानिक रूप से फल है, क्योंकि यह फूल से विकसित होता है और इसके अंदर बीज होते हैं। हालांकि, खान-पान और कुकिंग में इसे सब्जी की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आम लोग इसे सब्जी मानते हैं।

आज जरूरत की खबर में टमाटर की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसमें कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?
  • टमाटर के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?
  • किन लोगों को टमाटर नहीं खाने चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- टमाटर की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?

जवाब- टमाटर एक लो-कैलोरी और हाई-वाटर कंटेंट फूड है। इसलिए यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। 100 ग्राम टमाटर में लगभग 18-20 कैलोरी होती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें फैट लगभग न के बराबर होता है।

सवाल- टमाटर में कौन-कौन से विटामिन और मिनरल्स होते हैं?

जवाब- टमाटर कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने और शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन A आंखों और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। सभी विटामिन और मिनरल्स ग्राफिक में देखिए।

सवाल- टमाटर के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

जवाब- टमाटर खाने से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।

  • टमाटर में मौजूद फाइबर पाचन सुधारने में मदद करता है और कब्ज की समस्या कम करता है।
  • विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं।
  • पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार होता है।
  • टमाटर का नियमित सेवन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और शरीर के इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है।
  • इसका हाई-वाटर कंटेंट शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • यह वजन कंट्रोल करने और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

सवाल- टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कैसे फायदेमंद हैं?

जवाब- टमाटर में लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन C जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं।

  • ये शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल करते हैं।
  • इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और हार्ट डिजीज का जोखिम घट सकता है।
  • लाइकोपीन कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करने में मददगार हो सकता है।
  • ये एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

सवाल- क्या टमाटर हार्ट पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद है?

जवाब- हां, टमाटर हार्ट पेशेंट्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।

  • इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है।
  • लाइकोपीन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और धमनियों में सूजन घटाने में सहायक हो सकता है।
  • टमाटर का फाइबर कंटेंट हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है।

सवाल- क्या डायबिटिक लोगों के लिए टमाटर खाना सेफ है?

जवाब- डायबिटिक लोगों के लिए टमाटर खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है।

  • टमाटर में कैलोरी और नेचुरल शुगर कम होती है।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता।
  • टमाटर में मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • इसके एंटीऑक्सिडेंट्स डायबिटीज से जुड़ी सूजन और कॉम्प्लिकेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सवाल- क्या प्रेग्नेंसी में टमाटर खाना सेफ है?

जवाब- प्रेग्नेंसी के दौरान टमाटर खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।

  • इसमें मौजूद फोलेट भ्रूण के ब्रेन और स्पाइन के विकास में मदद करता है।
  • विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाता है और आयरन के अवशोषण में सहायक होता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है।
  • टमाटर का हाई-वाटर कंटेंट शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • ज्यादा मात्रा में या खाली पेट टमाटर खाने से कुछ महिलाओं में एसिडिटी हो सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में ही खाएं।

सवाल- क्या रोज टमाटर खाना सही है? इसकी कितनी मात्रा सेफ है?

जवाब- ज्यादातर लोगों के लिए रोज टमाटर खाना सुरक्षित है, बशर्ते इसकी मात्रा संतुलित हो।

  • दिन में 1 से 2 मीडियम साइज टमाटर या एक कटोरी टमाटर सलाद लेना सेफ माना जाता है।
  • इससे शरीर को विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं।
  • बहुत ज्यादा टमाटर खाने से कुछ लोगों में एसिडिटी, गैस या पेट में जलन हो सकती है।
  • इसलिए रोजाना इसे डाइट में शामिल करें, लेकिन ओवरकंजम्पशन से बचें।

सवाल- क्या टमाटर को पकाकर और बिना पकाए खाने के फायदे एक जैसे हैं?

जवाब- टमाटर को पकाकर और बिना पकाए, दोनों तरह से खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इनके पोषण लाभ थोड़े अलग होते हैं।

  • टमाटर को कच्चा खाने से विटामिन C ज्यादा मात्रा में मिलता है, जो इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।
  • टमाटर को पकाने से लाइकोपीन ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जो हार्ट और कैंसर प्रिवेंशन में मदद करता है।
  • डाइट में कभी टमाटर को पकाकर और कभी बिना पकाए शामिल करना बेहतर माना जाता है, ताकि दोनों तरह के पोषक तत्वों का फायदा मिल सके।

सवाल- टमाटर का जूस या सूप लेना कितना फायदेमंद है?

जवाब- टमाटर का जूस और सूप पचने में आसान होते हैं और शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स भी देते हैं।

  • सूप या हल्का पका हुआ जूस लाइकोपीन के अवशोषण को बढ़ाता है।
  • ये शरीर को हाइड्रेशन देता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • हालांकि, बाजार में मिलने वाले टमाटर के जूस में ज्यादा नमक हो सकता है, जो हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए नुकसानदायक है।
  • इसलिए घर पर कम नमक, बिना चीनी या क्रीम के बनाया गया टमाटर के सूप या जूस ज्यादा फायदेमंद होता है।

सवाल- टमाटर स्किन और हेयर हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब- टमाटर स्किन और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

  • इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा में कसाव और चमक आती है।
  • लाइकोपीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकता है।
  • टमाटर के एंटीऑक्सिडेंट्स एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।
  • बालों के लिए यह स्कैल्प हेल्थ सुधारता है और बालों की जड़ों को पोषण देता है।

सवाल- क्या टमाटर वजन घटाने में मदद करता है?

जवाब- टमाटर वजन घटाने में मददगार माना जाता है क्योंकि यह लो-कैलोरी और हाई-वाटर कंटेंट फूड है।

  • टमाटर खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है।
  • इसमें मौजूद फाइबर पाचन सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है।
  • टमाटर में फैट और शुगर बहुत कम होते हैं, इसलिए यह वेट लॉस डाइट के लिए अच्छा विकल्प है।

सवाल- क्या टमाटर एसिडिटी या गैस बढ़ा सकता है?

जवाब- टमाटर नेचुरली एसिडिक होता है, इसलिए कुछ लोगों में यह एसिडिटी या पेट में जलन बढ़ा सकता है।

  • जिन लोगों को पहले से गैस, गैस्ट्रो-ईसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) की समस्या है, उन्हें कच्चा टमाटर खाने से परेशानी बढ़ सकती है।
  • खाली पेट या ज्यादा मात्रा में टमाटर खाने से जलन होने की संभावना रहती है।
  • ऐसे लोगों के लिए टमाटर को पकाकर, कम मात्रा में और भोजन के साथ खाना ज्यादा सुरक्षित होता है।

सवाल- टमाटर किसे नहीं खाना चाहिए या किन लोगों को लिमिट में खाना चाहिए?

जवाब- इन्हें टमाटर खाने से पहले ध्यान देना चाहिए-

  • जिन लोगों को गंभीर एसिडिटी, रिफ्लक्स डिजीज, पेट में जलन या अल्सर की समस्या रहती है।
  • किडनी स्टोन की समस्या हो तो भी टमाटर बहुत कम खाना चाहिए, क्योंकि इसमें ऑक्सेलेट्स होते हैं।
  • बहुत संवेदनशील पाचन वाले लोगों में टमाटर गैस बढ़ा सकता है।
  • ऐसे मामलों में टमाटर को पकाकर और कम मात्रा में खाना बेहतर है।

………………

ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली: न्यूट्रिशन का खजाना, वेटलॉस डाइट, इन बीमारियों से बचाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए

सर्दियों में अक्सर लोग चाय के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खाते हैं। दरअसल, इस मौसम में गर्माहट की जरूरत होती है, जो मूंगफली से मिलती है। कई स्टडीज भी यही बताती हैं कि मूंगफली हमारी हेल्थ को कई लेवल पर सपोर्ट करती है। फिर चाहे वो ब्रेन हो, हार्ट हेल्थ हो या इम्यूनिटी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *