कबाड़ से लखपति बनीं नाजिया बीबी! आज ₹150000 है महीने की कमाई

Last Updated:

Palamu Success Story: पलामू की नाजिया बीबी ने स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर कबाड़ कारोबार खड़ा किया.आज वह कोलकाता, दिल्ली, कानपुर तक माल भेजती हैं. इसके साथ ही महीने में करीब डेढ़ लाख कमा रही हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबंध गांव की रहने वाली नाजिया बीबी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के दम पर कोई भी काम छोटा नहीं होता है. एक बात यह भी कही जाती है कि कोयले की खदान से ही हीरा निकलता है. नाजिया की कहानी इस बात को सच साबित करती है. कबाड़ जैसे साधारण काम से शुरुआत करने वाली नाजिया आज हर महीने लाखों रुपये का कारोबार कर रही हैं. उनके संघर्ष और सफलता की कहानी अब इलाके की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

बता दें कि नाजिया बीबी का परिवार पहले से कबाड़ के काम से जुड़ा था, लेकिन करीब 10 साल पहले अचानक उनकी जिंदगी में मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा. उनके पति को लकवा मार गया और वह बिस्तर पर पड़ गए. इलाज में सारी जमा पूंजी खत्म हो गई और कारोबार भी मंदा पड़ने लगा. जिसके बाद घर चलाना मुश्किल हो गया. ऐसे कठिन समय में नाजिया ने हार नहीं मानी. उन्होंने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और स्वयं सहायता समूह से जुड़कर नया रास्ता तलाशा.

लोन लेकर शुरू किया कारोबार

नाजिया बीबी ने स्वयं सहायता समूह से छोटा लोन लेकर कबाड़ का काम फिर से शुरू किया. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने धैर्य और मेहनत से काम जारी रखा. धीरे-धीरे उनका नेटवर्क बढ़ता गया और लोग खुद उनके पास कबाड़ बेचने आने लगे. प्लास्टिक, लोहे और अन्य कचरा कबाड़ का सामान को इकट्ठा कर वह बड़े शहरों में भेजने लगीं. आज उनका कारोबार पलामू से निकलकर कोलकाता, दिल्ली और कानपुर जैसे बड़े शहरों तक भेजा जाता है.

समूह में जमा करती थी 20-20 रुपये

नाजिया बताती हैं कि वह शुरुआत में समूह में 20-20 रुपये जमा करती थीं. बाद में उन्होंने झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से लोन लिया. अब तक वह 3 लाख रुपये से अधिक का ऋण लेकर अपने कारोबार को विस्तार दे चुकी हैं. इससे उनका काम तेजी से बढ़ा और आमदनी में भी बड़ा इजाफा हुआ. आज वह हर महीने करीब 1.5 लाख रुपये तक की आय कर रही हैं.

प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के अनुसार नाजिया बीबी की मेहनत और लगन ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ की सूची में जगह दिलाई है. उनका कारोबार लगातार बढ़ रहा है और कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. नाजिया की सफलता यह संदेश देती है कि अगर हिम्मत और मेहनत हो तो कबाड़ जैसा काम भी बड़े व्यवसाय में बदला जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *