फेस पैक की सामग्री और तैयार करने का तरीका-
सामग्री:
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच कॉफी
सबसे पहले एक साफ कटोरी में एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच कॉफी डालें और इन्हें चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो, न ही बहुत गाढ़ा. अब इसे आप 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. यह मिश्रण न केवल त्वचा को नैचुरल ब्राइटनेस देता है, बल्कि इसे स्क्रबिंग के दौरान एक्सफोलिएट भी करता है.
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे या बॉडी के स्किन पर अप्लाई करना है. इसके लिए पहले आप स्किन को अच्छी तरह से धो कर पोछ लें.
फिर समान रूप से इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक रखें. इस दौरान आप बीच-बीच में हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं.
जबरदस्त हैं इसके फायदे-
ब्राइटनेस: हल्दी और शहद त्वचा को नैचुरल ब्राइटनेस देते हैं और उसे हेल्दी लुक प्रदान करते हैं.
फेस्टिव ग्लो: त्योहारी सीजन में यह पैक चेहरे को तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है.
-पैक लगाने से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
-स्क्रब करते समय ज़्यादा जोर न दें, हल्के हाथों से मसाज करें.
-इस फेस पैक को हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करें.
यह फेस पैक त्योहारी सीजन में आपकी ब्यूटी रूटीन का गेम-चेंजर साबित हो सकता है. हल्दी, शहद और कॉफी जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार यह पैक आपके चेहरे को तुरंत फ्रेश और रेडियंट बना देगा. हालांकि इस्तेमाल से पहले अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखें और उसी हिसाब से इसका इस्तेमाल करें.
.