Last Updated:
Navaratri 9-Day Fast Diet Plan: नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखने वाले लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. व्रत के दौरान हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जबकि ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें.
नवरात्रि में कुट्टू का आटा, साबूदाना और फलों का सेवन करना चाहिए.नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत रखना शरीर के लिए अच्छा है, लेकिन इसके लिए एक प्रॉपर डाइट बनानी चाहिए. व्रत के दौरान लोगों को रोज सुबह नाश्ते में फल, नट्स और दही जैसी चीजें लेनी चाहिए, ताकि शरीर को भरपूर एनर्जी मिल सके. ज्यादा तली-भुनी या भारी चीजें खाने से बचें, क्योंकि इन चीजों से पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है. नवरात्रि व्रत में अनाज का सेवन सीमित होता है, इसलिए आपको आलू, सिंघाड़ा आटा और साबूदाना जैसे विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए. ये खाद्य पदार्थ ऊर्जा देने के साथ-साथ पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. सिंघाड़ा आटे की रोटी, साबूदाना की खिचड़ी या खीर और आलू के पकवान व्रत में खा सकते हैं.
एक्सपर्ट की मानें तो नवरात्रि व्रत में रात के वक्त भी हल्की चीजें खा सकते हैं. आप सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी, दही या साबूदाना खिचड़ी खा सकते हैं. थोड़े बहुत फलों का सलाद भी ले सकते हैं. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और व्रत के दौरान एनर्जी बनी रहेगी. नवरात्रि में व्रत के दौरान ओवरईटिंग से बचें और छोटी-छोटी मात्रा में कई बार भोजन करें ताकि पाचन ठीक रहे और ऊर्जा बनी रहे. खाने के अलावा नवरात्रि व्रत के दौरान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखें. सही खानपान, पर्याप्त नींद और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से आप स्वस्थ और एनर्जेटिक रह सकते हैं. अगर कोई परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें