Last Updated:
Eyebrows Thicker Naturally: घनी और आकर्षक भौंहें पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट या केमिकल्स की जरूरत नहीं. कास्टर ऑयल, नारियल तेल-नींबू मिश्रण, एलोवेरा जेल जैसी घरेलू चीजें भौंहों को स्वस्थ, घना और सुंदर बनाने में मदद करती हैं.
Can You Get Thick Eyebrows Naturally: आज के ब्यूटी ट्रेंड में घनी और अच्छे से आकार वाली भौंहें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत मदद करती हैं. लेकिन कई महिलाओं की भौंहें नेचुरल रूप से पतली होती हैं या समय के साथ पतली होने लगती हैं. इसके पीछे थ्रेडिंग, वैक्सिंग जैसी नियमित ब्यूटी प्रैक्टिस, हार्मोनल बदलाव या उम्र के साथ बालों का झड़ना मुख्य कारण हो सकते हैं.
अगर आप अपनी भौंहों को फिर से घना और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ आसान होम रेमेडीज और टिप्स अपनाई जा सकती हैं. खासबात है कि ये तरीके केमिकल फ्री और किफायती हैं.
कास्टर ऑयल का इस्तेमाल
कास्टर ऑयल भौंहों को घना बनाने में बहुत मददगार है. रोजाना रात को सोने से पहले अपनी भौंहों पर हल्के हाथों से मालिश करें. इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. रात में लगाने से तेल अच्छे से त्वचा में अवशोषित हो जाता है और असर बढ़ जाता है.
नारियल तेल और नींबू का मिश्रण
अगर आप अपनी आईब्रो को घना और मोटा बनाने के लिए किफायती और असरदार उपाय चाहती हैं, तो नारियल तेल और नींबू का मिश्रण बेहतरीन विकल्प है. इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर रोज रात को भौंहों पर लगाएं. यह मिश्रण बालों की जड़ों को मजबूत करता है और ग्रोथ को बढ़ावा देता है. नींबू से स्किन साफ रहती है और तेल से बालों को पोषण मिलता है.
एलोवेरा जेल से बढ़ेगी आईब्रो
एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल आप अपनी पतली भौंहों को मोटा और घना करने के लिए भी यूज कर सकते हैं. रोज दो बार ताजा एलोवेरा जेल भौंहों पर लगाएं. यह न केवल त्वचा को ठंडक और नमी देता है, बल्कि भौंहों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है.
टिप्स और सावधानियां
भौंहों पर किसी भी तेल या मिश्रण को लगाने से पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करें, ताकि एलर्जी न हो. नियमित और लगातार देखभाल ही परिणाम देती है. इसके साथ ही भौंहों को बार-बार खींचना या शेपिंग करना उनकी ग्रोथ को धीमा कर सकता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.