How to Get Korean Glow at Home: क्या आपकी भी चेहरा डल या फीका-फाका नजर आता है? भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-प्रदूषण और तनाव इसकी एक वजह हो सकते हैं. टैनिंग, डेड स्किन और फीकी रंगत से परेशान लोग अक्सर महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे पुराने समय में महिलाएं देसी नुस्खों से त्वचा की देखभाल करती थीं. इसके लिए आपको चावल के आटे का इस्तेमाल करना है, जो घर में आसानी से मिल जाएगा. इसमें कुछ चीजें मिलाने से नेचुरल ग्लो लौटाता है. आपको बिल्कुल कोरियन ग्लास स्किन मिल सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे इसका इस्तेमाल करना है. ध्यान रहे पहले पैच टेस्ट जरूर करें.