National Table Tennis Championship: रोमांचक फाइनल में RBI का कमाल, PSPB को 3-2 से हराकर बनी चैंपियन

पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) की पुरुष टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए मंगलवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो साल बाद महिलाओं के वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
पीएसपीबी ने पुरुष वर्ग के फाइनल में पश्चिम बंगाल को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।

पायस जैन ने अंकुर भट्टाचार्य को चार गेम में 12-10, 11-4, 1-11, 11-9 से हराकर पीएसपीबी को सकारात्मक शुरुआत दिलाई।
भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी मानव ठक्कर ने इसके बाद अंकित सेन चौधरी को सीधे गेम में 15-13, 11-5, 11-5 से हराया जबकि हरमीत देसाई ने बोधिसत्व चौधरी पांच गेम तक चले कड़े मुकाबले में 11-4, 11-2, 9-11, 6-11, 11-8से हराकर पीएसपीबी की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।
महिला के फाइनल में बड़ा मुकाबला देखने को मिला और आरबीआई की टीम ने उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में पीएसपीबी को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *