नैनीताल घूमने का बना रहे हैं प्लान! जरूर ट्राई करें ये 5 एडवेंचर एक्टिविटीज…जो आपके ट्रिप को बनाएंगी यादगार

Last Updated:

Adventure Activities in Nainital: नैनीताल और उसके आसपास के हिल स्टेशन सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी खास हैं. नौकुचियाताल की जिप लाइन, सातताल की कयाकिंग, टावर 360 डिग्री का बर्ड आई व्यू, सरितातल की वाटर जॉर्बिंग, बारपत्थर में रॉक क्लाइंबिंग और भीमताल की वाटर साइक्लिंग…ये सभी एक्टिविटीज़ आपकी नैनीताल यात्रा को रोमांच और यादगार अनुभव से भर देंगी. तो अपने नैनीताल ट्रिप में आप जरूरी इन एक्टिविटीज को ट्राई करें.

नैनीताल से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित नौकुचियाताल अपनी शांत झील और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां की सबसे बड़ी खासियत है 800 मीटर लंबी जिप लाइन. यहां एडवेंचर लवर्स हवा में उड़ने का अनोखा अनुभव लेते हैं. हरे-भरे पहाड़ों और झील के ऊपर से गुजरती यह जिप लाइन हर किसी के दिल में रोमांच भर देती है. अगर आप नैनीताल आ रहे हैं और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यह एक्टिविटी जरूर ट्राई करें. यह अनुभव आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा.

Kayaking in Sattaal

झीलों का संगम सातताल रोमांच और एडवेंचर के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है. यहां आने वाले पर्यटक नीली झील में कयाकिंग का मज़ा लेते हैं. छोटी कायाक नाव को खुद चलाते हुए झील के बीच पहुंचना अपने आप में एक शानदार अनुभव है. शांत पानी में खेलते हुए आप आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं. सातताल की कयाकिंग युवाओं और फैमिली ट्रिप दोनों के लिए परफेक्ट है. यहां का यह एडवेंचर आपको प्रकृति और एड्रेनालिन दोनों का कॉम्बो एक साथ देता है.

tower 360 Degree

नैनीताल में एडवेंचर की लिस्ट में टावर 360 डिग्री का नाम भी शामिल है. नैनीताल के स्नो व्यू में स्थित टावर 360 डिग्री एक खास एक्टिविटी है जिसमें टावर पर आपको ऊंचाई पर ले जाया जाता है. यहां से आप पूरे नैनीताल शहर और झीलों का बर्ड आई व्यू देख सकते हैं. इसके अलावा यहां से आप हिमालय के खूबसूरत नजारे के साथ ही आसपास के गांव पंगोट, रानीखेत, अल्मोड़ा की पूरी बैल्ट का दीदार कर सकते हैं. ऊंचाई पर खड़े होकर चारों तरफ के नजारे देखना हर किसी के लिए अविस्मरणीय अनुभव होता है. रोमांच और नेचर व्यू दोनों का मज़ा यहां मिलता है. अगर आप नैनीताल में घूमने आए हैं तो टावर 360 डिग्री पर जरूर जाएं.

Water Zorbing

नैनीताल के पास स्थित सरितातल में वाटर जॉर्बिंग एक अनोखा एडवेंचर है. इसमें ट्रांसपेरेंट बॉल के अंदर बैठकर पानी के ऊपर लुढ़कने का मज़ा लिया जाता है. यह एक्टिविटी बच्चों और युवाओं दोनों को बेहद पसंद आती है. पानी पर बैलेंस बनाने और आगे बढ़ने का एहसास दिल को खुश कर देता है. सुरक्षित और मजेदार इस एडवेंचर को सरितातल में जरूर आज़माएं. फैमिली पिकनिक और दोस्तों के साथ ट्रिप पर यह एक्टिविटी आपकी यादों में हमेशा ताज़ा रहेगी.

Rock Climbing In Nainital

नैनीताल न सिर्फ नेचर लवर्स के लिए, बल्कि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी खास है. यहां बारपत्थर में स्थित नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब में आप रॉक क्लाइंबिंग और वॉल क्लाइंबिंग का शानदार अनुभव उठा सकते हैं. पहाड़ों पर चढ़ने का रोमांच और वॉल पर बैलेंस बनाने की चुनौती हर किसी को उत्साहित कर देती है. प्रोफेशनल ट्रेनर्स की देखरेख में यह एक्टिविटी सुरक्षित माहौल में कराई जाती है. रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह नैनीताल की सबसे बेहतरीन एक्टिविटी में से एक है. इसे मिस करना आपकी ट्रिप को अधूरी बना देगा.

Water cycling in Bhimtal

भीमताल झील नैनीताल की सबसे बड़ी झील है और यहां वाटर साइक्लिंग का अनुभव काफी खास होता है. यहां इस तरह का कुमाऊं का पहला एडवेंचर स्पोर्ट्स उपलब्ध है. पानी के ऊपर पैडलिंग करते हुए झील के बीचोंबीच जाना हर किसी के लिए एक रोमांचक पल होता है. झील का शांत पानी और चारों तरफ हरियाली इस एडवेंचर को और भी खूबसूरत बना देते हैं. यह एक्टिविटी सुरक्षित भी है और फैमिली व दोस्तों के साथ मिलकर इसे एंजॉय किया जा सकता है. भीमताल की वाटर साइक्लिंग एडवेंचर और मस्ती दोनों का सही मिश्रण है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttarakhand

नैनीताल घूमने का बना रहे हैं प्लान! जरूर ट्राई करें ये 5 एडवेंचर एक्टिविटीज

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *