Last Updated:
Best Oil To Apply On Navel: नाभि से शरीर की सैंकड़ों नसें जुड़ी होती है. ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए इसमें तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है. इसके लिए सरसो, नीम, अरंडी बादाम या घी का भी यूज किया जा सकता है. सबके अपने फायदें है, चलिए इस लेख में समझते हैं.
आयुर्वेद में नाभि को शरीर का ऊर्जा का केंद्र बताया गया है. गर्भावस्था में नाभि ही वह बिंदु है, जिससे माता से शिशु को को पोषण मिलता है. यह हर उम्र के व्यक्ति की सेहत को बनाए रखने में अहम होती है. अगर रोजाना नाभि में तेल लगाया जाए तो यह पाचन, त्वचा, नींद और मानसिक संतुलन को सुधारने में मदद करता है.
विज्ञान और आयुर्वेद दोनों मानते हैं कि नाभि के आसपास सैकड़ों नसें और रक्त वाहिकाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए यहां तेल लगाना पूरे शरीर को पोषण देने जैसा होता है. रोजाना नाभि में तेल लगाना शरीर को भीतर से संतुलित रखने में मदद करता है. इसके अनेकों फायदे हैं.
नाभि में तेल लगाने से क्या होता है
नाभि में तेल लगाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनता है, पेट की सूजन या गैस की समस्या को कम होती है, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त होता है, और मानसिक तनाव भी कम होता है. इसके अलावा, यह हार्मोनल असंतुलन को सुधारता है और नींद की गुणवत्ता को सुधारता है. सही तेल का चयन करना बहुत जरूरी है क्योंकि हर तेल की अपनी खासियत होती है.
नाभि में कौन-सा तेल लगाना चाहिए?
सरसो का तेल
सरसों का तेल नाभि में लगाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह पेट की सूजन, गैस और भारीपन को कम करने में सहायक होता है. ठंडे मौसम में या जिन लोगों की कफ प्रकृति ज्यादा होती है, उनके लिए यह तेल विशेष रूप से लाभकारी है. नाभि में सरसों का तेल हल्के हाथों से मालिश करने से पेट के अंग सक्रिय होते हैं और भोजन आसानी से पचता है.
नीम या नारियल का तेल
नीम या नारियल का तेल शरीर की गर्मी कम करने और रक्त शुद्ध करने में मदद करता है. यह त्वचा को साफ और हेल्दी बनाता है और मुंहासों जैसी समस्याओं में राहत देता है. संवेदनशील त्वचा वाले लोग नारियल तेल को प्राथमिकता दे सकते हैं. नाभि में नीम या नारियल तेल की मालिश से शरीर में ठंडक बनी रहती है और त्वचा प्राकृतिक चमक पाती है.
अरंडी का तेल या देसी घी
अरंडी का तेल नाभि पर लगाने से जोड़ों के दर्द, अकड़न और सूजन में आराम मिलता है.वहीं, शुद्ध देसी गाय का घी नाभि में लगाने से शरीर को पोषण मिलता है और नर्वस सिस्टम शांत रहता है. यह हार्मोनल असंतुलन, मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन कम करने में मदद करता है. महिलाओं के लिए यह खासतौर से लाभकारी है. अनियमित पीरियड्स या कमजोरी की स्थिति में घी की मालिश से शरीर को मजबूती मिलती है.
बादाम का तेल
बादाम का तेल नाभि में लगाने से नींद बेहतर आती है और चिंता कम होती है. यह मानसिक शांति देता है और तनाव को दूर करता है. सोने से पहले बादाम तेल की हल्की मालिश न केवल नींद की गुणवत्ता बढ़ाती है, बल्कि अगले दिन ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करती है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.