करवाचौथ पर बजट फ्रेंडली शॉपिंग के साथ चाहिए लेटेस्ट कलेक्शन? दिल्ली के इन मार्केट में जरुर जाएं

करवाचौथ के त्योहार आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचें है। करवाचौथ के खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक कपड़े और गहनों से खुद को सजाती हैं। सुहागिन स्त्रियों के लिए यह त्योहार सबसे पसंदीदा होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती है। यदि आप ने अभी तक करवा चौथ फेस्टिवल के लिए शॉपिंग शुरु नहीं की, तो दिल्ली के इन फेमस बाजारों में जरुर जाएं। यहां पर आप पारंपरिक साड़ियों से लेकर लहंगे, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, चूड़ियां, ज्वेलरी और पूजा सामग्री जैसी सारी चीजें एक ही जगह मिल जाएंगी। सस्ते दाम पर ढेर सारा सामान खरीद सकते हैं।
लाजपत नगर मार्केट
दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट करवाचौथ की खरीदरी के लिए सबसे बेस्ट है। यहां पर ज्वेलरी लेने में चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, चूड़ियां, ज्वेलरी और पूजा सामग्री जैसी सारी चीजें एक ही जगह मिल जाएंगी। इस बाजार में ज्वेलरी की दुकाने सजी रहती हैं। आपको यहां पर डिजाइनर लहंगा भी मिल जाएंगे।
चांदनी चौक
 यह बाजार पारंपरिक कपड़ों की शॉपिंग के लिए बेहद खास है, आपको यहां पर साड़ी, ज्वेलरी और पूजा सामग्री सब सस्ते दाम में मिल जाएगी। दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट चांदनी चौक ही है। यहां एथनिक ड्रेस लेकर साड़ियां, लहंगे, सूट्स, चूड़ियां और ज्वेलरी सब मिल जाएगी। यहां पर पहुंचने के लिए आप सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।
करोल बाग
दिल्ली के फेमस बाजारों में से एक है करोल बाग। यहां पर आप ट्रेडिशनल चोली, लहंगे और एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। इस बाजार में ज्वेलरी और मेहंदी के स्टॉल्स भी काफी प्रसिद्ध है। करवाचौथ शॉपिंग के लिए यह जगह बजट फ्रेंडली है।
सरोजिनी नगर मार्केट
 यहां पर आपको फैशनेबल और सस्ती शॉपिंग के लिए लेटेस्ट फैशन के कपड़े मिलेंगे। इस बाजार में एथनिक कपड़ों का शानदार कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। साड़ी,लहंगा और सूट्स आपको सही दाम पर मिल जाएंगे। यहां पर ज्वेलरी का अच्छा कलेक्शन मिलता है, जिसे आप खरीद सकते हैं।
कमला नगर 
दिल्ली की कमला नगर मार्केट काफी फेमस है। यहां पर आप ट्रेडिशनल शॉपिंग के साथ मेहंदी भी लगवा सकते हैं। इस बाजार में लहंगा और पूजा थाली का सामान अच्छा मिल जाएगा। यहां पर यूनिक और ट्रेंडी एथनिक कपड़े मिल जाएंगे।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *