जीवन में आयुर्वेद के ये तीन स्तंभ जरूर अपनाएं, बीमारियां रहेंगी दूर, सेहत रहेगी फिट

X

जीवन में आयुर्वेद के ये तीन स्तंभ जरूर अपनाएं, बीमारियां रहेंगी दूर

 

arw img

Health Tips: आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ और लंबी आयु के लिए तीन मुख्य स्तंभ बताए गए है. आहार, निद्रा और ब्रह्मचर्य. सही समय पर संतुलित भोजन करने, पर्याप्त नींद लेने और संयमित जीवनशैली अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि भूख लगने पर ही भोजन करें और अधिक खाने से बचें, क्योंकि इससे मोटापा और अन्य रोग बढ़ सकते है. नियमित समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना लेने के साथ रात में समय पर सोना जरूरी है. इससे शरीर की जैविक घड़ी संतुलित रहती है और ऊर्जा बनी रहती है. गलत समय पर भोजन या अधपचा खाना खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनते है. जिससे इम्युनिटी कमजोर होती है. इसलिए जीवन में आहार और नींद का निश्चित समय तय करना स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए बेहद जरूरी माना गया है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *